भोपाल ( Bhopal )के पिपलानी इलाके में रहने वाले रायसेन के कारोबारी के बेटे जलज जैन (21) ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक डिप्रेशन में था। उसके मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखा मिला कि चारों तरफ करंट दिखता है, अब सहन नहीं होता। युवक एक्सीलेंस कॉलेज भोपाल का बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। पांच दिन पहले ही उसने पटेल नगर में e-बाइक का शो-रूम खोला था।
मृतक का नाम जलज जैन पुत्र पंकज जैन था, जो कि मूलत: गैरतगंज, रायसेन का रहने वाला था। वह सिद्धार्थ लेक सिटी भोपाल ( Bhopal ) में अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था। पिता रायसेन में अनाज का व्यापार करते हैं। 23 जनवरी को जलज ने पटेल नगर में ई-बाइक का शो-रूम खोला था। शो-रूम के उद्घाटन के लिए उसने पिता को भी बुलाया था।
शुक्रवार दोपहर पंकज पत्नी को लेकर इलाज कराने PNT चौराहा स्थित अस्पताल चले गए। छोटा भाई शो-रूम पर था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जलज का छोटा भाई घर पहुंचा। अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बगल के डुप्लेक्स की छत से चढ़कर अपने डुप्लेक्स के फर्स्ट फ्लोर में पहुंचा। इसके बाद उसने भाई को फिर से दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। शंका होने पर उसने पिता को फोन लगाया। थोड़ी देर बाद मां-पिता घर पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा तो जलज खून से लथपथ पड़ा था।
भोपाल ( Bhopal ) पुलिस ने बताया कि जलज के पिता के पास लाइसेंसी रिवाॅल्वर है। शुक्रवार को वह पत्नी का इलाज कराने गए, तो रिवाॅल्वर घर में छोड़ दिया। टीआई नायर ने बताया कि जलज ने कनपटी में एक फायर किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के भी बयान नहीं हो सके, इसलिए उसकी परेशानी का पता नहीं चल पाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?