उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मथुरा ( Mathura) जिले के थाना कोसीकलां क्षेत्र में कोकिलावन शनिदेव धाम पर दर्शन करने गए पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने प्रधान के सिर में चार गोलियां मारी हैं, जिससे प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वह कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी थे। इस चुनाव में उनके प्रस्तावक भी थे। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंच गए। पुलिस की प्राथमिक जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह ग्राम पंचायत पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। परिक्रमा मार्ग में पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलियां लगने से रामवीर वहीं गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिक्रमा मार्ग पर अचानक गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। वहां मौजूद श्रद्धालु जब तक कुछ समझ पाते हमलावर भागने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। ग्राम पंचायत पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कैबिनेट मंत्री एवं छाता से भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के करीबी थे। वह इस चुनाव में मंत्री के प्रस्तावक थे।
मथुरा ( Mathura) के थाना कोसीकलां क्षेत्र में पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर जाम लगा दिया और हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस बल के साथ मथुरा ( Mathura) एसपी ग्रामीण पहुंच गए। दोपहर ढाई बजे तक जाम नहीं खुल सका था, जिससे हाईवे पर वाहनों की कई किमी लंबी कतारें लग गईं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?