सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रनवे विस्तार, आगरा किला-बांदीकुई रेल ट्रैक, आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेसवे, आगरा-जलेसर-एटा, आगरा-इटावा, हाथरस से यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली तक फोन लेन और कोसी-नंदगाव-बरसाना-गोवर्धन-सौंख, राया-मथुरा हाईवे निर्माण में बाधा बन रहे 10,743 पेड़ काटने की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी की सिफारिशों और पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए 10 गुना पेड़ लगा देने की अनुपालन रिपोर्ट मिलने के बाद यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद टीटीजेड में विकास योजनाओं को रफ्तार मिलेगी।
तीन साल से आगरा और ताज ट्रेपेजियम जोन के जिलों में हाईवे, रेल परियोजनाएं पेड़ काटने की अनुमति न मिलने के कारण रुकी हुई थीं। सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी के निरीक्षण और पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए दस गुना पेड़ लगाने की जिन विभागों ने रिपोर्ट दी, उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति जारी कर दी है। मंगलवार को कोर्ट का आदेश अपलोड किया गया।
आगरा और ग्वालियर के बीच सिक्स लेन एक्सप्रेसवे के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सीईसी की सिफारिश पर एनएचएआई को 650 वृक्ष काटने और 109 वृक्ष ट्रांसलोकेट करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कि जिस तरह एक्सप्रेसवे के लिए हरे पेड़ बचाए गए, वैसा ही टीटीजेड के बाहर पूरे मार्ग पर किया जाए। यह एक्सप्रेसवे देवरी के पास से शुरू होकर ग्वालियर तक बनाया जाएगा। इससे केवल 80 मिनट में ग्वालियर पहुंच सकेंगे। आगरा किला और बांदीकुई के बीच रेल ट्रैक बिछाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे को 1,571 पेड़ काटने और 52 पेड़ ट्रांसलोकेट करने की अनुमति दी है। आगरा के सिविल एन्क्लेव और रनवे विस्तार में बाधा बने पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी है। यहां 286 पेड़ काटे जाएंगे, जबकि 121 को शिफ्ट किया जाएगा। इससे एयरपोर्ट का काम अब तेजी से हो पाएगा।
आगरा से जलेसर होते हुए एटा तक फोर लेन हाईवे के निर्माण में बाधा बन रहे 2,130 पेड़ाें को काटने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने जारी कर दी है। लोक निर्माण विभाग के राजमार्ग खंड ने यह अनुमति मांगी थी, जिस पर आगरा में तीन जगह 30 हजार पौधे लगाए गए हैं, जबकि एटा के सकतपुर में 10 हेक्टेयर जमीन पर 8600 पौधे लगाए गए। 42.684 हेक्टेयर को राज्य सरकार संरक्षित वन में अधिसूचित करेगी। विधायक डाॅ. धर्मपाल सिंह ने इस हाईवे के लिए राज्य सरकार से पैरवी कराई थी। उन्होंने कहा कि इस हाईवे के बनने से यात्रियों की बड़ी मुश्किल दूर हो जाएगी।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त