कांग्रेस सांसद शशि थरूर ( Shashi Tharoor)ने अमेरिकी विदेश विभाग के एक आधिकारिक बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच हुई बातचीत के बाद आया है। थरूर ने इस बयान को बेहद चौंकाने वाला और दुखद बताया है।
थरूर ( Shashi Tharoor)ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिकी बयान में निर्दोष भारतीयों की जान जाने पर कोई दुख या संवेदना नहीं जताई गई है। उन्होंने सवाल किया कि एक दोस्त और रणनीतिक साझेदार इतना संवेदनहीन कैसे हो सकता है? थरूर के अनुसार, अगर कोई व्यापारिक जहाज नियमों का पालन नहीं कर रहा था, तो उसे रोकने के लिए जानलेवा हथियारों का इस्तेमाल क्यों किया गया?
उन्होंने सुझाव दिया कि जहाज को रोकने के लिए उसके इंजन या स्टीयरिंग को खराब किया जा सकता था। मिसाइल दागकर चालक दल के सदस्यों को मारना जरूरी नहीं था। थरूर ने इस बात पर जोर दिया कि इन समुद्री रास्तों से गुजरने वाले लगभग हर जहाज पर भारतीय क्रू सदस्य होते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या अब इन सभी भारतीयों को अमेरिकी मिसाइलों का आसान निशाना मान लिया गया है?
अमेरिकी बयान में कहा गया था कि मार्को रूबियो ने जयशंकर से होर्मुज जलडमरूमध्य की घटनाओं पर चर्चा की। रूबियो ने अपने बयान में कहा, सभी व्यापारिक जहाजों को अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी पाबंदियों का उल्लंघन और ईरानी तेल का अवैध व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमेरिका ने कहा कि वह इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।
शशि थरूर ( Shashi Tharoor)ने अमेरिका के इस रवैये को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रूबियो से बातचीत के दौरान भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया होगा। थरूर का मानना है कि रणनीतिक साझेदारी में इस तरह की संवेदनहीनता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
Deeply shocking to read this official US statement, which contains absolutely no expression of regret or condolence for the loss of innocent Indian lives. How can a “friend” and strategic partner be so deeply insensitive?
Why couldn’t a non-compliant commercial vessel have been… pic.twitter.com/heUIOGuulG
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 13, 2026


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी