राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक घर में संचालित पटाखा फैक्टरी(illegal cracker factory) में भीषण आग लगने और विस्फोट होने से अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है। घटना के वक्त मौके पर तीन लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद छह से ज्यादा घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पांच और घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
जयपुर की अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हुआ इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ दीपक माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल में जिन घायलों को लाया गया था उन सभी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
मरने वालों में मोहम्मद अशरफ (40) पुत्र मोहम्मद शकील निवासी- पीरजी कॉलोनी, मोहम्मद रब्बिल (16) पुत्र मोहम्मद सिकंदर निवासी- करीम नगर-2 तलाई, अब्दुल वहीद (46) पुत्र अब्दुल अजीज निवासी- रहीम नगर, समीर खान (20) पुत्र अनिस खान निवासी- रहीम नगर, बिलाल खान (28) पुत्र नासिर निवासी- रहीम नगर, आजीम खान (18) पुत्र नासिर खान निवासी- रहीम नगर, नासिर खान (25) पुत्र मोहम्मद अली निवासी- रहीम नगर खोह नागोरियान के रहने वाले थे। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। इनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी।
आजीम और बिलाल सगे भाई थे l बिलाल आज छोटे भाई आजीम की फैक्ट्री(illegal cracker factory) देखने गया था, जहां आजीम काम करता था। वहां बैठकर दोनों बातचीत कर रहे थे। इस दौरान लगी आग में दोनों झुलस गए थे।
जयपुर पुलिस कमिश्नर(Jaipur Police Commissioner) सचिन मित्तल ने बताया- जहां हादसा हुआ, वो वहां पटाखा रखने का गोदाम था। फैक्ट्री कुछ दूर है। पूरी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रिहायशी इलाके में गोदाम अवैध रूप से था। इसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
खोह नागोरियान थाने से 1 किलोमीटर की दूरी पर यह अवैध फैक्ट्री (illegal cracker factory)संचालित की जा रही थी। 20 बाई 25 यानी 55.5 वर्ग गज के मकान में यह फैक्ट्री दो साल से चल रही थी। यहां पर अवैध रूप से पटाखे का गोदाम भी बना रखा था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्ट्री में 50 किलो बारूद था।



Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी