प्रयागराज (Prayagraj ) में रंगों का पर्व होली (Holi )कई परिवारों के लिए खूनी साबित हुआ। होली के हुड़दंग के दो दिनों में यहां भाजपा नेता दुर्गेश चौहान समेत छह लोगों की हत्या कर दी गई। जार्जटाउन व खुल्दाबाद में जहां दोहरे हत्याकांड की घटनाएं हुईं वहीं कोतवाली व नवाबगंज में एक-एक लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।
प्रयागराज (Prayagraj ) के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के लकड़ी मंडी में शनिवार को होली (Holi )खेलने के दौरान दो पक्षों के बीच वाद-विवाद के हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों इसमें भाजपा के खुल्दाबाद मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश चौहान(35) व पड़ोस में ही रहने वाले विनोद चौहान(24)की मौत हो गई।
गोली लगने से विनोद की बहन रानी(22) और पड़ोसी चिंटू चौहान भी जख्मी हुए जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
प्रयागराज (Prayagraj ) कोतवाली के शहराराबाग में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर रिटायर कर्मचारी वेद प्रकाश श्रीवास्तव(62) की हत्या कर दी गई। करीब डेढ़ दर्जन हमलावरों ने भोर में घर में घुसकर तोड़फोड़ की और पूरे परिवार को पीटा। मृतक के परिजनों ने मोहल्ले में ही रहने वाले तीन सगे भाइयों समेत चार को नामजद करते हुए 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित अचकवापुर गांव में होली (Holi )के दिन किसान रामनरेश यादव (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। डीजे बजाने के विरोध को लेकर हुए विवाद में उसे लाठी-डंडाें से पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पांच लोगों को नामजद कराया है जिनकी तलाश की जा रही है।
#थाना_खुल्दाबाद क्षेत्र में हुई घटना के सम्बन्ध में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गयी बाईट :-@Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld pic.twitter.com/Uz98E8niFv
— PRAYAGRAJ POLICE (@prayagraj_pol) March 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?