केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी( IAS officer )संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन (Govind Mohan ) को नया केंद्रीय गृह सचिव बनाया है। वह मौजूदा गृह सचिव अजय भल्ला की जगह लेंगे। अजय भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो रहा है। बुधवार शाम को केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने बुधवार को मोहन के नाम की पुष्टि की है। गोविंद मोहन असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार भल्ला का स्थान लेंगे।
नए केंद्रीय गृह सचिव 1989 सिक्किम कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मोहन (Govind Mohan ) अगले महीने 59 वर्ष के हो जाएंगे। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
बताया जाता है कि गोविंद मोहन (Govind Mohan ) मई से सितंबर 2018 तक गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और सितंबर 2018 से सितंबर 2021 तक अतिरिक्त सचिव रहे हैं। आईआईटी बीएचयू से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग कर चुके मोहन अक्टूबर 2021 से संस्कृति मंत्रालय में सचिव के तौर पर तैनात हैं। केंद्रीय गृह सचिव के तौर पर उनकी नियुक्ति कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय कुमार भल्ला को अगस्त 2019 में केंद्रीय गृह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। भल्ला को नवंबर 2020 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उससे पहले ही केंद्र सरकार ने अक्तूबर 2020 में उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देकर उनका कार्यकाल 22 अगस्त 2021 तक बढ़ा दिया था। उसके बाद उन्हें दूसरा और तीसरा सेवा विस्तार दिया गया।
बता दें कि इससे पहले केंद्र ने कैबिनेट सचिव पद के लिए वित्त सचिव टी. वी. सोमनाथन के नाम को शनिवार को मंजूरी दी थी। सोमनाथन का इस पद पर कार्यकाल 2 वर्ष का होगा और वह वर्तमान कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का स्थान लेंगे, जिनका इस पद पर पांच वर्ष का कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?