केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक की नियुक्ति की है। विशेष निदेशक राहुल नवीन ( Rahul Navin )को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल नवीन भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1993 बैच के अधिकारी हैं। पिछले वर्ष 15 सितंबर को संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से उन्होंने प्रभारी निदेशक के तौर पर प्रवर्तन निदेशालय का कामकाज संभाला। इसके बाद इस वर्ष जनवरी के महीने में केंद्र ने प्रवर्तन निदेशालय के कार्यवाहक प्रमुख राहुल नवीन को अतिरिक्त सचिव स्तर पर पदोन्नत कर दिया था। अब उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवीन अंतरराष्ट्रीय कराधान मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ अधिकारी नवीन( Rahul Navin ) 30 साल तक आयकर विभाग में सेवाएं दे चुके हैं।राहुल नवीन ने आईआईटी कानपुर से बी.टेक और एम.टेक किया है। उन्होंने मेलबर्न में स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से MBA भी किया है।
2004-08 के दौरान अंतरराष्ट्रीय कराधान विंग में नवीन( Rahul Navin ) के कार्यकाल के दौरान ही आयकर विभाग ने वोडाफोन मामले सहित कई विदेशी लेनदेन वाले मामलों में कार्रवाई की पहल की थी।इंटरनेशनल टैक्सेशन मामलों के एक्सपर्ट राहुल नवीन के कार्यकाल में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जैसी हाई प्रोफाइल गिरफ्तारियां हुई हैं।
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी नवीन ने आयकर (आईटी) विभाग में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कराधान और हस्तांतरण मूल्य निर्धारण पत्रिकाओं का लेखन कर चुके हैं। इनके अकादमिक कार्य प्रशिक्षु आईआरएस अधिकारियों को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी (एनएडीटी) में पढ़ाए जाते हैं। गौरतलब है कि ईडी देश के दो आपराधिक कानूनों – धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) और भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) के अलावा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के नागरिक प्रावधानों के तहत वित्तीय अपराधों की जांच करता है।
बिहार के रहने वाले राहुल नवीन ( Rahul Navin ) अपने कुशल व शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनके बारे में जांच एजेंसी में कहा जाता है कि वह बहुत कम बोलते हैं लेकिन उनकी कलम बहुत चलती है। कानूनी तरीके से काम करने के साथ ही बहुत सुलझे हुए हैं। राहुल नवीन की गिनती ईडी के तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती है। नवीन कार्यकारी निदेशक के अलावा ईडी के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?