
मणिपुर और नागालैंड के पूर्व राज्यपाल और सीबीआई ( CBI ) के पूर्व निदेशक अश्विनी कुमार ( Ashwani Kumar ) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने शिमला स्थित अपने ब्राक हास्ट आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली।। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल शिमला के एसपी मोहित चावला की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है और मामले में जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा गया है कि जिंदगी से तंग आकर अगली यात्रा पर निकल रहा हूं।
अश्विनी कुमार( Ashwani Kumar ) आईपीएस अधिकारी थे और सीबीआई ( CBI ) और SPG में विभिन्न पदों पर रहे थे। वे अगस्त 2008 से नवंबर 2010 के बीच वह सीबीआई के निदेशक रहे। अश्वनी कुमार सीबीआई के पहले ऐसे प्रमुख थे जिन्हें बाद में राज्यपाल बनाया गया। मार्च 2013 में उन्हें नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। हालांकि वर्ष 2014 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे शिमला में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वीसी भी रहे थे।
बताया जा रहा है कि सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर अश्विनी कुमार अश्वनी कुमार( Ashwani Kumar ) पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे थे। अश्विनी कुमार अगस्त 2006 से लेकर जुलाई 2008 तक हिमाचल प्रदेश के डीजीपी पद पर रहे थे। इसके बाद उन्हें सीबीआई का चीफ नियुक्त किया गया था। अश्वनी कुमार का जन्म हिमाचल प्रदेश के नाहन में हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?