‘विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) (UGC) ने बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों (Fake Universities) के नाम की घोषणा की है।देश में 24 स्वयंभू और गैर मान्यता प्राप्त संस्थानों, फर्जी विश्वविद्यालयों की एक सूची जारी की। यूजीसी ने इन संस्थानों को फर्जी करार दिया है। आयोग की सूची के अनुसार इसमें सबसे ज्यादा संस्थान उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) और उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (DELHI ) में हैं।
यूजीसी (University Grants Commission )के सचिव रजनीश जैन ने कहा, छात्रों और जनता को बताया जाता है कि वर्तमान में 24 स्वयंभू और गैर मान्यता प्राप्त संस्थान यूजीसी कानून का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं। इन्हें फर्जी विश्वविद्यालय (Fake University )घोषित किया गया है और इन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।
इस संबंध में यूजीसी ने नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि संसदीय अधिनियम व यूजीसी एक्ट (UGC Act) के अनुच्छेद 23 के नियमानुसार इन सभी 24 संस्थानों को ‘यूनिवर्सिटी’ शब्द का प्रयोग करने का अधिकार नहीं दिया गया है। ये गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान हैं जो यूजीसी एक्ट 1956 का उल्लंघन कर रहे हैं।
बता दें कि यूजीसी की इस फर्जी विश्वविद्यालयों (Fake Universities) की सूची में शामिल आठ संस्थान अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में ऐसे सात और ओडिशा और पश्चिम बंगाल में दो-दो संस्थान हैं। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और महाराष्ट्र में एक-एक फर्जी विश्वविद्यालय है।
उत्तर प्रदेश में चल रहे हैं ये फर्जी विश्वविद्यालय (Fake Universities) है-
वारणसेय संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
महिला ग्राम विद्यापीठ/विश्वविद्यालय, प्रयाग
गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रोकॉमप्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर
नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसी कलां, मथुरा
महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, इंस्टीट्यूशनल एरिया, माकनपुर, नोएडा
राजधानी दिल्ली में चल रहे ये फर्जी विश्वविद्यालय (Fake Universities) है-
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
एडीआर-सेंट्रिक जूरीडीकल यूनिवर्सिटी, राजेंद्र प्लेस
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ एमप्लॉयमेंट, दिल्ली
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?