आयकर विभाग ( income tax department ) ने बुधवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सहयोगी भ्रष्टाचार के मामले में

जेल में बंद वीके शशिकला (V K Sasikala ) पर बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने तमिलनाडु के कोडानाड और सिरुथवूर क्षेत्रों में पूर्व सीएम जे जयललिता की सहयोगी शशिकला से जुड़ी संपत्ति को सीज किया।आयकर विभाग ने बताया कि 2000 करोड़ रुपये( Rs 2000 crore ) की संपत्ति जब्त की गई है।
इससे पहले पिछले साल नंवबर में भी आयकर विभाग ( income tax department )वीके शशिकलाग द्वारा शशिकला की 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की खबर सामने आई थी। वीके शशिकला (V K Sasikala )और उनके रिश्तेदारों के स्वामित्व वाली संपत्तियों पर छापेमारी करते हुए एजेंसी को दस्तावेज मिले थे। इन संपत्तियों को बेनामी अधिनियम के तहत जब्त किया गया था।
सीज की गई ये संपत्तियां चेन्नई, कोयंबटूर, पुदुचेरी और तमिलनाडु के अन्य स्थानों में थीं। कथित तौर पर इन संपत्तियों का उल्लेख शशिकला या उनके परिवार ने अपनी संपत्ति की घोषणा करते समय नहीं किया था। इन संपत्तियों को ‘ऑपरेशन क्लीन मनी’ के तहत आयकर विभाग ( income tax department )द्वारा जब्त किया था।
आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद वीके शशिकला (V K Sasikala ) को जुर्माना भरने की शर्त पूरी करने पर अगले साल 27 जनवरी में रिहाई मिल सकती है। कर्नाटक कारागार विभाग ने बताया कि शशिकला अगर 10 करोड़ रुपये का आर्थिक दंड जमा करा देती हैं तो उन्हें रिहा किया जा सकता।
शशिकला फिलहाल परप्पन्ना आग्रहारा जेल में बंद है। उन्हें 66 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मामले में फरवरी 2017 में दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाई गई थी। जेल की सुप्रिटेंडेंट आर लता ने एक आरटीआई कार्यकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि जेल रिकॉर्ड के मुताबिक कैदी नंबर 9234 शशिकला की संभावित रिहाई की तारीख 27 जनवरी 2021 है बशर्ते वह कोर्ट द्वारा लगाए गए आर्थिक दंड का भुगतान करती हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?