जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। शोपियां (Shopian )सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों (3 terrorists ) को मार गिराया है। मुठभेड़ शोपियां जिले के सुगन इलाके में हुई है। आतंकियों की पहचान होनी बाकी है।
शोपियां (Shopian में मारे गए आतंकियों के पार से एक एके-47 और दो पिस्टल बरामद की गई है। इंडियन आर्मी की नॉर्दन कमांड ने बुधवार को ये जानकारी दी। नॉर्दन कमांड ने बताया कि ऑपरेशन खत्म हो गया है। बीती रात सुरक्षाबलों को इनपुट मिले थे कि सुगन इलाके में आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।
शोपियां के सुगान गांव में एनकाउंटर मंगलवार रात से मुठभेड़ जारी थी। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जैनापोरा इलाके के सुगान गांव में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इसी बीच आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
Update: Op #sugan (#Shopian). Total three #terrorists killed. One AK & two Pistols recovered. Operation called off. https://t.co/vneiSevsjj
— NorthernComd.IA (@NorthernComd_IA) October 7, 2020
Three terrorists killed in Shopian encounter


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?