उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में आगरा( AGRA) के खेरिया गांव निवासी आलू किसान (Farmer ) चरण सिंह के साथ यूपी पुलिस (UP police )के कुख्यात अपराधी जैसे वर्ताव ने उसकी जान ले ली ।
घटनाक्रम के अनुसार थाना खंदौली खेरिया निवासी चरन सिंह पुत्र तुलाराम आलू किसान थे। चरन सिंह का आलू व्यापारी संभल (Sambhal) जिले के चंदौसी ( Chandausi ) निवासी रियासत हुसैन पुत्र शौकत हुसैन से के साथ रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था।व्यापारी रियासत हुसैन ने चंदौसी थाने मे चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था।मंगलवार की रात को चंदौसी पुलिस ने आगरा के खंदौली थाने की पुलिस के साथ उसके गांव में धावा बोल दिया और जब किसान चरन सिंह नहीं मिला तो उसके सगे दो भाईयों को राजपाल और राजेंद्र को पकड़कर ले गयी।
बाद में खंदौली थाने आने के बाद भाई के मोबाइल से आलू किसान चरन सिंह से बात कराई तो चरन सिंह ने फोन पर कहा था कि मेरे भाइयों को पुलिस छोड़ दे नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगा… पुलिस किसान की चेतावनी की परवाह किये बिना चंदौसी पुलिस( Chandausi police ) किसान के दोनों भाइयों आगरा से ले गयी और आहत किसान ने चेतावनी के मुताबिक फांसी पर लटक कर जान दे दी।
बुधवार की सुबह उसका शव हाईटेंशन लाइन के पोल से साफी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस हंगामे की आशंका के चलते शव को उतारकर पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। उधर, आलू किसान की खुदकुशी (suicide ) के बारे में जानकारी होने पर किसान मौके पर जुट गए। इसके बाद उन्होंने खंदौली थाने का घेराव कर लिया।ग्रामीणों का कहना था कि मुकदमा चरण सिंह के खिलाफ दर्ज था तो पुलिस उसके भाइयों को क्यों पकड़कर ले गयी।आलू व्यापारी के खुदकुशी की जानकारी होने पर चंदौसी पुलिस( Chandausi ) ने हिरासत में लिए दोनों भाइयों को छोड़ दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?