एयरफोर्स के मलपुरा ड्रोपिंग जोन में अभ्यास के दौरान बुधवार को एक पैराशूट हवा के साथ गलत दिशा में चला गया। उससे वायुसेना की जिप्सी ( Gypsy ) भी लटकी थी। गलत दिशा में जाने के कारण पैराशूट जिप्सी ( Gypsy ) समेत खलौआ गांव के एक बड़े तालाब में गिर पड़ा। रात तक वायुसेना और सेना के जवानों ने उसे निकालने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब गुरुवार सुबह ऑपरेशन चलेगा। गनीमत यह रही कि जिप्सी ( Gypsy ) तालाब में गिरी, यदि आबादी वाले इलाके में गिरती तो बड़ा हादसा होना तय था।
आगरा के पास मलपुरा ड्रोपिंग जोन में बुधवार को दोपहर ढाई बजे वायुसेना के जवान अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक विमान से पैराशूट से बांधकर जिप्सी को नीचे उतारा जा रहा था। अचानक तेज हवा के कारण पैराशूट की दिशा बदल गई। इसके बाद ड्रोपिंग जोन के पास स्थित गांव खलौआ के तालाब में पैराशूट जिप्सी समेत गिर पड़ा। वायु सेना और सेना के जवान वहां पहुंच गए। उन्होंने तालाब के आसपास और गांव में घेराबंद कर ली। स्टीमर लेकर सेना के गोताखोर पहुंचे। दो घंटे की मशक्कत के बाद तालाब में जिप्सी मिल गई। इसके बाद इसे बाहर निकालने को क्रेन मंगवाई गई।
तालाब दो बीघा क्षेत्रफल में था। इसलिए क्रेन से बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। सेना की जेसीबी भी सफल नहीं हो सकी। इसके बाद सेना ने ट्रैक्टर से बाहर निकालने के प्रयास किए, लेकिन इससे भी सफलता नहीं मिली। अंधेरा हो गया तो सेना ने लाइट की व्यवस्था की। शाम सात बजे तक जिप्सी ( Gypsy ) को बाहर निकालने के प्रयास किए, लेकिन नहीं निकल सकी। इसके बाद सेना ने आपरेशन बंद कर दिया। अब गुरुवार को जिप्सी को बाहर निकाला जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?