
ने इस्लामिक स्टेट ( Islamic State) के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और इसके दो कथित गुर्गों, अहमद अब्दुल कादिर (40) और इरफान नासिर (33) को बुधवार को बंगलूरू ( Bengaluru )से गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने बताया कि 2013-14 में कम से कम 13-14 लोग बंगलूरू से इराक ( Iraq) और सीरिया ( Syria ) गए थे। माना जाता है कि उनमें से दो आईएस (IS)के लिए लड़ते हुए सीरिया में मारे गए थे, जबकि कुछ 2014 में चुपचाप लौट आए। इनमें से कई अभी भी फरार हैं।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि एनआईए ने मॉड्यूल के सभी सदस्यों की पहचान कर ली है और उन लोगों के बारे में जानने के लिए जांच की जा रही है, जो उनकी गतिविधियों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि आईएस (IS)मॉड्यूल से बंगलूरू ( Bengaluru )लौटने वालों का जीवन से मोहभंग हो गया था, आईएस ने वादा किया था कि उसकी गतिविधियों में कुछ भी इस्लामिक नहीं है।
गिरफ्तार अब्दुल कादिर एक बैंक में काम करता है, वह एक व्यापार विश्लेषक है और नासिर अपने परिवार के व्यवसाय को चलाता है। दोनों पर आरोप है कि कथित तौर पर मॉड्यूल के अधिकांश सदस्यों को कट्टरपंथी बनाया और कम से कम उसके पांच सदस्यों की यात्रा के लिए धन की व्यवस्था की।
एक बड़ा 22 सदस्यीय मॉड्यूल 2016 में केरल के कासरगोड और पलक्कड़ जिले से इराक और सीरिया की यात्रा पर गया था। यह भारत से इस क्षेत्र की यात्रा करने वाला सबसे बड़ा समूह माना जाता है।
अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी को बंगलूरू मॉड्यूल के बारे में पता तब चला जब अगस्त में एक चिकित्सक अब्दुल रहमान को बंगलूरू ( Bengaluru )में गिरफ्तार किया गया था। अब्दुल रहमान को जहांजानीब सामी और हिना बशीर बेग से जुड़े होने के मामले गिरफ्तार किया गया था। इस जोड़े को आईएस के कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।
उन्होंने जांच के दौरान बताया कि अब्दुल कादिर, नासिर और उनके कुछ सहयोगी हिज्ब उत-तहरीर (हूट) के सदस्य थे और बाद में कुरान सर्कल नाम का एक समूह बनाया और बंगलूरू में आमलोगों को कट्टरपंथी बनाया। उन्होंने कथित तौर पर धन एकत्र किया और आईएस की सहायता करने और अपनी विचारधारा और गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सीरिया की अपनी यात्राओं को वित्त पोषित किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?