Monday, June 08, 2026

Corruption, News, Odisha

Odisha: ओडिशा का सरकारी असिस्टेंट इंजीनियर निकला धनकुबेर,लॉकरों में 2 करोड़ कैश मिला,5 आलीशान कोठियां,13 प्लॉट

 के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इंजीनियर(Odisha engineer)बैकुंठ नाथ बेहरा के पास से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बेहरा कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) में पदस्थ हैं।

सूत्रों के मुताबिक,ओडिशा ( Odisha ) सतर्कता विभाग  का टेक्निकल विंग पता लगाई गई इमारतों और प्लॉट की माप और मूल्यांकन कर रहा है। छापेमारी के दौरान, भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के कर्मचारियों ने आरोपी से 2,66,400 रुपये नगद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, अलग-अलग बैंकों में दो लॉकर और बैंक डिपॉजिट भी ज़ब्त किए, जिनकी गिनती की जा रही है।

इंजीनियर(Odisha engineer) के पास महंगी संपत्तियों में से सात भुवनेश्वर में, पांच जाजपुर जिले के धर्मशाला में और एक बारीपदा में है। जांच के दायरे में आई संपत्तियों में भुवनेश्वर में 4 रिहायशी इमारतें शामिल हैं, जिनमें नीलाद्रि विहार में 4 मंज़िला घर, शैलश्री विहार में 3 मंज़िला इमारत और कानन विहार व चंद्रशेखरपुर में दो-दो मंज़िला घर शामिल हैं।

ओडिशा विजिलेंस को बेहरा के पास आय से ज्यादा संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद भुवनेश्वर के विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) के सर्च वारंट के आधार पर विजिलेंस ने शुक्रवार को भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और कंधमाल जिले के कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान 5 बहुमंजिला इमारतें, 13 प्लॉट, सोने के गहने और बैंक लॉकरों से करीब 2.4 करोड़ कैश बरामद किए गए हैं। सभी संपत्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी आय से अधिक संपत्ति की कार्रवाइयों में एक माना जा रहा है।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने अलग-अलग ठिकानों से सिर्फ 2.66 लाख कैश नकद बरामद किए। हालांकि जांचकर्ताओं को पता चला कि बेहरा की पत्नी के नाम पर भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर स्थित एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में दो लॉकर हैं।

लॉकर खोले जाने पर करीब 2 करोड़ कैश मिले। नोटों की गिनती बैंक की मशीनों से कराई जा रही है। इसके अलावा सोने के गहनों का वजन और कीमत का आकलन किया जा रहा है। विजिलेंस टीम बैंक खातों और अन्य इन्वेस्टमेंट की भी जांच कर रही है।

इंजीनियर(Odisha engineer)बैकुंठ नाथ बेहरा ने 16 अगस्त 1999 को जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका शुरुआती वेतन 6,000 रुपए महीना था। 31 अक्टूबर 2016 में उन्हें असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर प्रमोशन मिला।

फरवरी 2026 में उन्हें असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाया गया और बलिगुड़ा ITDA में पोस्टिंग मिली। अभी उनका मासिक वेतन करीब 80 हजार था। विजिलेंस एसपी सुशांत कुमार बिस्वाल ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *