पंजाब (Punjab) में मोहाली ( Mohali ) स्थित फेज-11 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी के कार्यालय में बीते वीरवार की शाम एकतरफा प्यार ने खौफनाक रूप ले लिया। कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय युवती डिंपल की उसके सिरफिरे सहकर्मी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने महज 35 सेकंड के भीतर युवती पर करीब 30 वार किए। इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से 11 वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई जबकि आरोपी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है।
मृतका डिंपल पटियाला की रहने वाली थी जबकि आरोपी हरजिंदर सिंह मान भी पटियाला के रत्न नगर क्षेत्र का निवासी है। दोनों पिछले करीब तीन साल से फेज-11 की एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक कंपनी में साथ काम कर रहे थे।
शुक्रवार को डिंपल का उसके पैतृक गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के दौरान बेटी को देख मां बिलख पड़ी और बोली कि बेटी के कातिल काे मैं मारूंगी।
वह बेसुध होकर रोने लगीं। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। आंसू भरे स्वर में कहा-मुझे मेरी बेटी के लिए इंसाफ चाहिए। जिसने मेरी बच्ची को इतनी बेरहमी से मारा है, उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। मुझे उसकी शक्ल दिखाओ, मैं उससे पूछना चाहती हूं कि मेरी बेटी का क्या कसूर था।
मोहाली ( Mohali )पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले नजदीकियां थीं। हालांकि कुछ माह पहले दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद आरोपी लगातार युवती से दोबारा संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन डिंपल उससे दूरी बनाए हुए थी। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे डिंपल अपने केबिन में काम कर रही थी। इसी दौरान हरजिंदर चुपचाप उसके पीछे पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद डिंपल जान बचाने के लिए कार्यालय में इधर-उधर भागी लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा और लगातार वार करता गया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर पीछे हटा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में घटित हो गया। जब आरोपी को लगा कि युवती की मौत हो चुकी है तो उसने उसी चाकू से अपने गले और शरीर पर कई वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद दोनों को तत्काल फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया जबकि आरोपी का उपचार जारी है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
शुक्रवार को सिविल अस्पताल फेज-6 में पोस्टमार्टम के बाद डिंपल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को पटियाला ले गए। वहीं, मृतका के दादा बलवंत सिंह ने प्रेम संबंधों की चर्चा से इनकार किया है। उनका कहना है कि डिंपल एलएलबी तक पढ़ी हुई थी और परिवार से हर बात साझा करती थी। उन्हें कभी किसी प्रेम संबंध की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि डिंपल कुछ समय से नौकरी छोड़ने की बात जरूर कर रही थी।
मोहाली ( Mohali )पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की हालत में सुधार होते ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
