हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh ) में शुक्रवार रात भूकंप ( Earthquake )के झटके महसूस किए गए। रात 10 बजकर 4 मिनट पर यह झटके 2 से 3 सेकंड तक धरी कांपी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई।
भूकंप ( Earthquake )का केंद्र चंबा जिला रहा। इस दौरान चंबा और कांगड़ा में कुछ लोग अपने घरों से बाहर भाग गए। अब तक इससे किसी भी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है। शिमला के अलावा चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर में भी महसूस किए गए।
भूकंप ( Earthquake )का केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिले व आसपास के कई क्षेत्रों में लोग इस दौरान घरों से बाहर निकाल आए। देर रात तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली।भूकंप की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश अति संवेदनशील जोन 5 में आता है। इसलिए यहां बार-बार भूकंप के झटके आते रहते हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप का असर पंजाब के कई हिस्सों में देखा गया है। मुख्य रूप से अमृतसर, तरनतारन, जालंधर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। गनीमत यह रही कि इस भूकंप के कारण फिलहाल राज्य में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी