केंद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई) ने कानपुर देहात ( Kanpur Dehat ) में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।बैंक आफ बड़ौदा ( Bank of Baroda ) डेरापुर क्षेत्र की शाखा नुनारी बुजुर्ग से शाखा प्रबंधक और एक बैंक मित्र को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया।
सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे बैंक में छापा मारा। टीम ने शाखा प्रबंधक गौरव वर्मा और बैंक मित्र राघवेंद्र नायक को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार, दोनों के खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ब्याज सब्सिडी का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायत में बताया गया था कि इस कार्य के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की गई थी। सीबीआई ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद जाल बिछाया और कार्रवाई के दौरान 15 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।
सीबीआई की इस कार्रवाई से बैंक आफ बड़ौदा ( Bank of Baroda ) परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने बैंक के दस्तावेजों और अन्य जरूरी अभिलेखों की भी जांच की।
मामले की जानकारी मिलने के बाद बैंक अधिकारियों में भी हलचल मच गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं, वहीं लीड बैंक मैनेजर को पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
सीबीआई टीम दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए लखनऊ ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सीबीआई पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।
सीबीआइ ने तीन जून को बैंक आफ बड़ौदा ( Bank of Baroda )की नोनारी बुजुर्ग शाखा, कानपुर देहात के शाखा प्रबंधक गौरव वर्मा, उनके दलाल व बैंक मित्र राघवेन्द्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बैंक के शाखा प्रबंधक ने पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
यह रकम राघवेंद्र सिंह के माध्यम से मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआइ ने गुरुवार को जाल बिछाया और राघवेंद्र सिंह को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआइ के अनुसार यह रकम शाखा प्रबंधक की ओर से ली जा रही थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?