भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने साल 2026 के 5 राज्यों के राज्यसभा चुनाव ( Rajya Sabha Elections ) औरएक राज्य के उप-चुनाव के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार मध्य प्रदेश से अपने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका देते हुए मैदान में उतारा है। उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।
राज्यसभा चुनाव ( Rajya Sabha Elections ) में भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से अपने कद्दावर नेता ताई तागाक को मैदान में उतारा है। वहीं, मणिपुर से ए. शारदा देवी को टिकट देकर पूर्वोत्तर में पार्टी ने बड़ा संदेश दिया है। मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान में भी पार्टी ने बड़ा उलटफेर किया है। यहां से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उच्च सदन भेजने की तैयारी है।
गुजरात से भाजपा ने राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा और मानसिंह परमार पर भरोसा जताया है। पार्टी ने यहां आदिवासी और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की है। इसके अलावा, ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उप-चुनाव 2026 के लिए देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
बता दें कि 18 जून 2026 को 24 सीटों पर होने वाला राज्यसभा चुनाव राज्यसभा चुनाव ( Rajya Sabha Elections )पूरी तरह से राज्यों के मौजूदा विधानसभा संख्या बल पर टिका है। इस चुनाव में विधायकों की संख्या ही सबसे बड़ा फैसला करेगी। मौजूदा समीकरणों को देखकर साफ है कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बेहद फायदे में हैं। वे उच्च सदन यानी राज्यसभा में अपनी ताकत बढ़ाने की सबसे मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं। इस बार मुख्य चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्यों पर केंद्रित हो गया है।
गुजरात और राजस्थान का चुनावी गणित इस बार बेहद दिलचस्प है। गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास 156 विधायकों का भारी बहुमत है। इस प्रचंड बहुमत की वजह से भाजपा वहां की सभी चार सीटों पर क्लीन स्वीप करने जा रही है। दूसरी तरफ, राजस्थान की स्थिति थोड़ी अलग है। यहां खाली हो रही तीन सीटों में से संख्या बल के हिसाब से दो सीटें भाजपा को मिलेंगी। वहीं, एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना बिल्कुल तय है। राजस्थान में एक सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 51 प्रथम वरीयता के वोटों की जरूरत है।
मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां की तीन सीटों में से दो भाजपा और एक कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। राज्य में कांग्रेस के पास कुल 62 विधायक हैं, जो एक सीट सुरक्षित करने के लिए काफी हैं। बशर्ते कांग्रेस पार्टी के भीतर कोई क्रॉस-वोटिंग न हो। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश की चार सीटों पर भी सत्ताधारी टीडीपी और भाजपा का गठबंधन बेहद मजबूत स्थिति में है। वहीं, कर्नाटक की चार सीटों और झारखंड की दो सीटों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के साथ एनडीए का कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?