बिहार (Bihar ) के मुजफ्फपुर( Muzaffarpur ) स्थित एक निजी अस्पताल प्रसाद हॉस्पिटल( Prasad Hospital )के आईसीयू में कथित शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या अलग-अलग बताई गई थी, लेकिन बाद की रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 10 तक पहुंचने की आशंका जताई । प्रशासन की ओर से आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि अभी जारी है।वहीं 20 से ज्यादा लोग झुलस गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 6:30 तक 4 शवों के निकाले जाने की पुष्टि हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को बचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है
चश्मदीदों का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल से जल्दबाजी में शवों को लेकर चली गई। वहीं, अस्पताल की एक नर्स पर मृतकों को जीवित बताने का आरोप भी लगाया गया है।लोगों का कहना है कि अगर आग लगने के बाद समय पर पानी की व्यवस्था की गई होती तो मृतकों की संख्या कम हो सकती थी।
परिजनों का आरोप है कि आग लगने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को तड़पता छोड़कर मौके से भाग गए।वहीं, दमकल विभाग के एक अधिकारी ने भी दावा किया कि जब उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब अस्पताल का अधिकांश स्टाफ वहां मौजूद नहीं था।
इस भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले अभागे मरीजों और गंभीर रूप से घायलों की शिनाख्त की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की टीमें आईसीयू के भीतर हुए कुल माल-जाल के नुकसान का सटीक आकलन करने में जुटी हुई हैं।
मुजफ्फपुर( Muzaffarpur ) डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि प्रसाद हॉस्पिटल( Prasad Hospital ) 13 बेड लगे हुए थे, जिसमें 15 मरीज भर्ती थे। अभी 5 मरीजों के मरने की पुष्टि हुई है। आग की घटना के चलते ICU वार्ड के इंचार्ज भी झुलस गए हैं, जिन्हें बगल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी मरीजों का भी रेस्क्यू कर आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?