Wednesday, June 24, 2026

Accident, Delhi, INDIA, News

Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य

  के मालवीय नगर अग्निकांड(Delhi’s Malviya Nagar hotel fire ) में दर्दनाक त्रासदी सामने आई है, जहां एक परिवार के 8 सदस्य (बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत) जिंदा जलकर मर गए। स दिल दहला देने वाले हादसे में घायल पिता (राधेश्याम अग्रवाल) मैक्स अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भर्ती हैं और अभी तक उन्हें अपने पूरे परिवार की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में बुधवार को आग लगने के कारण 21 लोगों की मौत हो गयी। मालवीय नगर स्थित पांच मंजिला होटल ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में बुधवार सुबह भीषण आग(Delhi’s Malviya Nagar hotel fire ) गई। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी हैं जबकि कई लोग बुरी तरह जख्मी हैं। इस हादसे में गुरुग्राम के एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। मैक्स में परिजन का इलाज कराने के लिए आए हुए ये सभी लोग होटल में नाश्ता करने गए थे।

मैक्स अस्पताल में कुल 39 लोगों को लाया गया था जिनमें 18 की मौत हो चुकी थी। इन सब में दिल्ली के महावीर एनक्लेव निवासी प्रेम बंसल पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रेम ने  बताया कि घटना में उनके बेटी-दामाद और उनके परिवार के 8 लोगों की एक साथ जान चली गई। प्रेम बंसल के दामाद विवेक अग्रवाल गुरुग्राम के सेक्टर 46 के रहने वाले थे।

पेशे से सीए विवेक अग्रवाल के परिवार में पत्नी तर्जनी, मां प्रेमलता, पिता राधेश्याम अग्रवाल, बेटी जीविशा और वारिया हैं । विवेक के पिता राधेश्याम की तबीयत खराब होने पर उनको दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को विवेक के मौसा-मौसी पिता से मिलने के लिए दिल्ली आए थे। उसके बाद विवेक सुबह 8.30 बजे सभी को लेकर रेस्टोरेंट में नाश्ता करने के लिए गए थे,जहां सभी की होटल ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में आग लगने से मौत हो गयी।

विवेक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी बेटियों, मां, मौसा, मौसी और परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई है। सिर्फ विवेक के बीमार पिता ही बच गए हैं जो अस्पताल में भर्ती थे। अब उनकी देखभाल के लिए भी कोई नहीं बच गया।

दिल्ली के मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए होटल के मालिक को हिरासत में ले लिया है। वह हादसे के बाद से ही फरार चल रहा था।

गौरतलब है कि मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई थी जिसमें 11 विदेशी नागरिकों समेत  लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *