Wednesday, June 24, 2026

Accident, Delhi, INDIA, News

Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग

  के मालवीय नगर में बुधवार सुबह हुए फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में भीषण अग्निकांड(Delhi’s Malviya Nagar hotel fire ) ने 21 लोगों की जान ले ली, जबकि 30 से अधिक लोग झुलस गए।मरने वालों में 11 विदेशी नागरिक हैं। इनमें 9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के हैं। बेसमेंट में बने रेस्तरां से शुरू हुई आग कुछ ही मिनटों में पूरे होटल में फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग होटल के बेसमेंट में बने रेस्तरां में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू करते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।

चीफ फायर ऑफिसर अभिलाष मलिक ने कहा,फायर टीम ने यहां से 37 लोगों को बाहर निकाला। बिल्डिंग की फायर NOC नहीं थी। होटल में 25 कमरे हैं।दिल्ली के होटल में आग लगने से मरने वालों में ज़्यादातर लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोज़ाम्बिक और बांग्लादेश के नागरिक हैं।अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

मिली जानकारी के मुताबिक,मरने वालों में 11 विदेशी नागरिक हैं। मृतक 10 भारतीयों में से 8 आपस में रिश्तेदार थे। इनमें 3 राजस्थान के और 5 हरियाणा के रहने वाले थे। इधर 19 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 10 नागरिक वेंटिलेटर पर हैं। जबकि 16 लोग घायल हैं।

वहीं, हादसे के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे।

बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया। 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर है। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल से सुबह अचानक काला धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते पूरे भवन को धुएं ने अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बेसमेंट से उठे घने धुएं ने कुछ ही मिनटों में सीढ़ियों और गलियारों को भर दिया। ऊपर की मंजिलों पर ठहरे लोगों के लिए नीचे उतरना लगभग असंभव हो गया।

आग और धुएं से घिरे कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए होटल की खिड़कियों से छलांग लगा दी। घटनास्थल की तस्वीरों में लोगों को खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश करते देखा गया।

आग 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने बी-एन-बी रेस्टोरेंट में लगी। कुछ देर बाद होटल में ऊपर की तरफ फैल गई। यह होटल दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड पर है। यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल और AIIMS भी है। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वालों के परिजन भी इस होटल में रुका करते थे।

मैक्स अस्पताल के अधिकारी के मुताबिक कुल 39 लोगों को यहां लाया गया था। इनमें से 18 की पहले ही मौत हो चुकी थी। 5 लोगों को हल्की चोटें थीं। उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। 15 लोग आईसीयू में एडमिट हैं, इनमें से 8 वेंटिलेटर पर हैं। जिनकी हालत गंभीर है। एक व्यक्ति बहुत ज्यादा झुलस गया था, उसे सफदरजंग अस्पताल रैफर किया गया है।

वहीं, AIIMS में 13 लोगों का इलाज जारी है। इनमें 3 लोग वह हैं, जिन्होंने होटल के कमरों से जान बचाने के लिए छलांग लगाई थी। एक व्यक्ति पैर टूट गए हैं।

दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में लगी आग (Delhi’s Malviya Nagar hotel fire )में राजस्थान के भी तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मार्बल कारोबारी, रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उनकी पत्नी शामिल हैं।

अजमेर के गुलाब बाड़ी निवासी जवरी लाल अग्रवाल (70) पत्नी कमला अग्रवाल (68) के साथ मंगलवार शाम 7 बजे अजमेर से किशनगढ़ गए। फिर किशनगढ़ से दिल्ली गए थे। किशनगढ़ की लक्ष्मीनारायण कॉलोनी निवासी मार्बल व्यापारी अशोक पंसारी भी उनके साथ थे।

दिल्ली पुलिस के अनुसार होटल का मालिक लोकेश बजाज है। होटल का संचालन तीन पार्टनर मिलकर करते हैं। इन लोगों के दिल्ली में कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी हैं। पुलिस अब होटल के मालिकाना हक, संचालन और फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक होटल में आग लगने की जानकारी सुबह 8.50 पर मिली थी। - Dainik Bhaskar

होटल की तीसरी मंजिल से नीचे कूदा एक व्यक्ति। उसे स्थानीय लोगों ने बचाया।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *