Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :प्रयागराज के स्कूल कैंपस में 12वीं के स्टू़डेंट ने क्लासमेट को चाकुओं से गोद डाला, छोटा भाई लाश गोद में लेकर रोता रहा

उत्तर प्रदेश के में स्कूल के अंदर कक्षा- 12 के छात्र की हत्या कर दी गई। उसके 2 क्लासमेट ने चाकू से सीने और गले पर हमला किया। छात्र को घायल हालत में पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना के समय उसका भाई भी वहां मौजूद था। उसी के सामने हत्या की गई। मर्डर के बाद वह अपने भाई की लाश को गोद में लेकर रोता रहा। छात्र के दादा ने कॉलेज के एक टीचर पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। वारदात करछना थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी स्मारक कॉलेज की है।

प्रयागराज (Prayagraj ) के यमुनानगर के गढ़वा कला में रहने वाले अमित पांडेय किसान हैं। उनके दो बेटे अवनीश पांडेय और दिग्विजय पांडेय थे। अवनीश (19) इंदिरा गांधी स्मारक कॉलेज में कक्षा- 12 में पढ़ता था। दिग्विजय भी उसी स्कूल में 10वीं का छात्र है।

बुधवार सुबह 11 बजे अवनीश इंटरवल होने पर सीढ़ियों से उतर रहा था। इसी दौरान उसके क्लासमेट अभिषेक सोनी और अभय पाठक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल अवनीश को प्राथमिक हेल्थ केंद्र ले जाया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हमला करने वाले छात्र माही पीढ़ी थाना करछना के रहने वाले हैं।वारदात के बाद दिग्विजय सबसे पहले अपने भाई के पास पहुंचा। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दिग्विजय अपने बड़े भाई अवनीश की लाश को गोद में लेकर बैठा है।

छोटे भाई दिग्विजय पांडेय ने बताया- मेरे भाई पर अभिषेक और अभय ने 2 बार हमला किया। पहला वार उसके सीने के पास से होते हुए शर्ट फाड़ कर निकल गया। दूसरा हमला उसके गले पर किया, जिससे चाकू उसके गले में धस गया। इससे भाई की मौत पर ही मौत हो गई।

4 दिन पहले कॉलेज के एक टीचर अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान पढ़ाते है। उनसे मेरे भाई अवनीश की हाथापाई हुई थी। इस पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी।

दादा त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया- मेरे नाती की हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। कॉलेज में 4 दिन पहले पप्पू मिश्रा नाम के टीचर को मेरे बच्चे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर थप्पड़ मार दिया था। इसी वजह से उन्होंने अभिषेक सोनी और अभय पाठक के साथ मिलकर अवनीश की हत्या कर दी।

उन्होंने यह भी बताया कि जिस टीचर को उनके बच्चे ने थप्पड़ मारा था, उसके एक रिश्तेदार का घर उनके घर के पड़ोस में है। उससे हमारा जमीन-जायदाद का झगड़ा चलता है।

प्रयागराज (Prayagraj ) के डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया- छात्रों के बीच विवाद हुआ, जिसमें छात्र की मौत हुई। इस पूरे मामले में कौंधियारा के 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतक के घरवालों से भी जानकारी ली गई है। पता चला है कि पुरानी रंजिश को लेकर ये वारदात की गई। आरोपी छात्रों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला साफ हो सकेगा कि मर्डर क्यों किया गया?

हत्या के बाद छोटा भाई दिग्विजय पांडेय अपने बड़े भाई की लाश को गोदकर में लेकर बैठा रहा।
Vishal Sharma

Vishal is a bilingual journalist who has worked with reputed English and Hindi newspapers in India as well as the United States. The publications he has worked with include Indian Express, The Pioneer, Business Standard, Rashtriya Swaroop, Indo-American Times, Talent Magazines, Spirit Seeker, Balanced Life, California Tour and Travels Magazine, and several others. He currently freelances for a number of online news portals, apart from editing Indian Talent Magazine.