Tuesday, June 23, 2026

Terrorism, World

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी, कंजर्वेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या;यूटा वैली विश्वविद्यालय में मारी गई गोली

Charlie Kirk Shot Dead at Utah College Event

अमेरिका के कंजरवेटिव युवा नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  (  ) के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए दुख व्यक्त किया। यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है।

घटना उस समय हुई जब चार्ली किर्क (Charlie Kirk) विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित बहस कार्यक्रम में दर्शकों से सवाल ले रहे थे। जैसे ही उन्होंने एक सवाल का जवाब दिया, दूर से चली गोली उनके गले में आ लगी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कर्क को लहूलुहान होकर गिरते देखा गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस के अनुसार, हमलावर ने काले कपड़े पहन रखे थे और कैंपस की एक इमारत की छत से गोली चलाई। हमले के तुरंत बाद कैंपस को खाली कराया गया और कक्षाएं अनिश्चितकाल तक रद्द कर दी गईं। आसपास के इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

चार्ली किर्क (Charlie Kirk)पर यह हमला 10 सितंबर को उस वक्त किया गया जब 31 वर्षीय किर्क छात्रों के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में चर्चा कर रहे थे।इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में किर्क सफेद टेंट के नीचे हाथ में माइक लेकर बोलते दिख रहे हैं, तभी अचानक एक गोली की आवाज आती है और उनके गले से खून बहने लगता है। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग चीखते-भागते नजर आ रहे हैं।

वहीं, अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के निदेश कास पटेल ने कहा कि वह घटना पर करीबी नजर रख रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। इस हत्या की डेमोक्रेट और रिपब्लिकन नेताओं ने एकजुट होकर निंदा की। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूज़ॉम ने इसे ‘घिनौना और निंदनीय’ करार दिया है। वहीं, पूर्व सांसद गैब्रिएल गिफर्ड्स ने चार्ली की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी हत्या ने मेरा दिल तोड़ दिया।

चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की गिनकी ट्रंप के करीबियों में होती थी। किर्क ने 2012 में शिकागो के उपनगर में टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की थी। इस संगठन का मकसद कॉलेज कैंपसों में कम टैक्स और सीमित सरकार की विचारधारा को बढ़ावा देना था।

 US President Donald Trump Ally, Conservative activist ,Charlie Kirk Shot Dead At Utah college event

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.