नेपाल ( Nepal ) की हिंसा में ऐसा बहुत कुछ तबाह हो गया जिसकी अपनी एक पहचान थी। इसी में एक था काठमांडू का सबसे ऊंचा होटल हिल्टन काठमांडू ( Hotel ‘Hilton Kathmandu’ ) जो हिंसा की आग में जलकर राख हो गया।
कांच से जड़ा यह होटल एक वीडियो में आग से जलता हुआ दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियों ने संसद व सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं छोड़ा और यहां आगजनी की। यही नहीं राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, मुख्य प्रशासनिक परिसर सिंह दरबार और वरिष्ठ नेताओं के घरों में भी आग लगा दी गई।
हिल्टन काठमांडू ( Hotel ‘Hilton Kathmandu’ )का सबसे ऊंचा 5 स्टार होटल है, जिसे नेपाल के शंकर के ग्रुप ने बनवाया है। इसमें विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आधुनिक सुविधाएं थीं। इस होटल ने नेपाल को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर मजबूत पहचान दी थी।
प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार, सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति निवास समेत दर्जनों सरकारी-निजी इमारतों में आग लगा दी। ऐसा अनुमान है कि इससे नेपाल को अरबों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
सबसे ज्यादा नुकसान 9 सितंबर को हुआ, लेकिन सेना के सुरक्षा संभालने के बावजूद 10 सितंबर को भी कई जगहों से नुकसान की खबरें आती रहीं।
नेपाल इंश्योरेंस एसोसिएशन (NIA) के मुताबिक बीमा कंपनियों को लगभग 31 अरब भारतीय रुपए से अधिक के क्लेम का सामना करना पड़ सकता है। यह नुकसान 2015 में आए भूकंप से भी तीन गुना ज्यादा है।
बीमाकर्ता और बैंकर्स का मानना है कि यह नेपाल के लिए सबसे खराब दौर है। NIA और नेपाल राष्ट्र बैंक मिलकर नुकसान की जानकारी जुटा रहे हैं।
काठमांडू में हिल्टन होटल ( Hotel ‘Hilton Kathmandu’ )रातोंरात नहीं बना। शंकर ग्रुप द्वारा विकसित इस परियोजना की शुरुआत 2016 में हुई थी, जिसका उद्देश्य नेपाल को टूरिस्ट प्लेस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाना था। निर्माण कार्य में पिछले कुछ वर्षों में कई रुकावटें आईं, खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान काम में देरी हुई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?