Tuesday, June 23, 2026

Accident, Karnataka, News

Karnataka: कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस में घुसा ट्रक; आठ लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

कर्नाटक( )  के हासन जिले में शुक्रवार रात गणेश विसर्जन( Ganesh immersion ) जुलूस  के दौरान एक भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना हासन जिले के होसहल्ली गांव में रात करीब 8:45 बजे गणेश चतुर्थी के गणेश विसर्जन( Ganesh immersion ) अंतिम दिन हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के शामिल हैं। सभी घायलों को हासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरकलागुडु से आ रहे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खोकर श्रद्धालुओं को कुचल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि लॉरी के पहिये के नीचे दबकर चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ड्राइवर भुवनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने उसे गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा। ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, फिर एक डिवाइडर से टकराया और अंततः गणेश विसर्जन के लिए आई भीड़ को कुचल दिया।
मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के हैं। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए हसन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरकलागुडु से आ रहा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और गणेश विसर्जन जुलूस घुस गया। ट्रक के पहिये के नीचे दबकर चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार अन्य की इलाज के दौरान जान चली गई।
केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा, मुझे गहरा दुख है कि गणपति विसर्जन( Ganesh immersion ) जुलूस में शामिल लोगों पर ट्रक चढ़ने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई। यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। जेडीएस नेता ने राज्य सरकार से घायलों के मुफ्त इलाज के लिए कदम उठाने की अपील की।
Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels