गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसमें एक महिला ने बेटे के साथ 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में महिला साक्षी चावला (37) और बेटे दक्ष चावला (11) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने फ्लैट के अंदर एक डायरी से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें आत्महत्या करने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराते हुए महिला ने इकलौते बेटे की बीमारी की परेशानी का जिक्र किया है। जांच में सामने आया है कि बेटा मानसिक रूप से बीमार था। इसको लेकर वह अवसाद में थी।
डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। बेटे के बीमार रहने से मां परेशान थी। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
मूलरूप से उत्तराखंड के काशीपुर के गांव गढ़ी नेगी निवासी दर्पण चावला गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में सीए हैं। वह ऐस सिटी सोसाइटी के ई-टावर के फ्लैट संख्या-1309 में रहते हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी और बेटा दक्ष भी रहता था। दक्ष बचपन से ही मानसिक रूप से बीमार था। इसको लेकर साक्षी परेशान थी। दक्ष का उपचार भी चल रहा था। डॉक्टरों के कहने पर बेटे को सुबह 9.30 बजे के करीब दवाई दी जाती थी। शनिवार सुबह करीब 9 बजे दर्पण ने पत्नी को बेटे को दवाई देने के लिए जगाया और दूसरे कमरे में जाकर आराम करने लगे।
इसके बाद साक्षी ने बेटे को दवाई दी। 10 बजे के करीब साक्षी ने बेटे के साथ लिफ्ट के पास मौजूद शाफ्ट की तरफ से छलांग लगा दी। मां-बेटे के गिरने के बाद मचे शोर के बाद दर्पण बाहर आए। पत्नी और बेटे के कूदने का पता चलने के बाद वह नीचे पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सोसाइटी के समीप ही ऐस सिटी चौकी है। गार्ड और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
नोएडा ( Noida )पुलिस ने बताया कि जिस जगह से साक्षी ने बेटे को लेकर छलांग लगाई वहां एक कुर्सी रखी हुई थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि करीब चार फीट ऊंची रेलिंग के पास पहले साक्षी ने कुर्सी पर बेटे को चढ़ाकर धक्का दिया और फिर खुद छलांग लगा दी। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को नहीं मिल सकी है।
नोएडा ( Noida )पुलिस को जांच में फ्लैट में एक डायरी मिली। डायरी में साक्षी ने पति दर्पण चावला के नाम लिखा था कि ‘हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। हमें माफ करना।’ पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और अन्य परिस्थितियों की गहराई से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों और सोसाइटी निवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?