Tuesday, June 23, 2026

Assam, Earthquake, INDIA, News

Earthquake: नॉर्थ-ईस्ट के कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता, असम में था केंद्र

Earthquake

पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भूकंप ( Earthquake ) के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। असम सरकार के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रविवार शाम 4.41 बजे आया और इसका केंद्र उदलगुरी जिले में था। भूकंप की गहराई 5 किमी थी। भूकंप के कारण बंगाल से भूटान तक झटके महसूस किए गए।

भूकंप  ( Earthquake )के झटके महसूस होने के बाद असमवासियों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही असम के सोनितपुर में 3.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। असम का इलाका भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यह पूर्वी हिमालय पर्वतमाला में यूरेशियन और सुंडा प्लेटों के टकराव की स्थिति पर स्थित है।

इस भूकंप  ( Earthquake )का असर भारत के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार और चीन तक महसूस किया गया। झटकों से लोग दहशत में घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

वहीं, दूसरी ओर. कर्नाटक के रायचूर जिले में रविवार दोपहर एक हल्के तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.7 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप दोपहर 1:44 बजे आया। इसका केंद्र रायचूर के पास 16.04 उत्तरी अक्षांश और 76.63 पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी।

1400 किलोमीटर लंबा एक ट्रांसफॉर्म फॉल्ट म्यांमार से होकर गुजरता है और अंडमान के फैलाव केंद्र को उत्तर में एक टकराव क्षेत्र से जोड़ता है जिसे सागाइंग फॉल्ट कहा जाता है।

सागाइंग फॉल्ट सागाइंग, मांडले, बागो और यांगून के लिए भूकंपीय खतरे को बढ़ाता है, जो कुल मिलाकर म्यांमार की 46 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि यांगून फॉल्ट से अपेक्षाकृत दूर है, फिर भी अपनी घनी आबादी के कारण यह काफी जोखिम से ग्रस्त है।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels