भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS ) के पूर्व अधिकारी अमित खरे ( Amit Khare ) को नये उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी। अमित खरे वर्तमान में पीएम मोदी के सलाहकार हैं। वे 12 अक्टूबर, 2021 से प्रधानमंत्री कार्यालय में सामाजिक क्षेत्र से संबंधित मामलों को संभाल रहे हैं। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 को तैयार करने और लागू करने वाली कोर टीम का भी हिस्सा थे।
नई नियुक्ति को लेकर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अमित खरे ( Amit Khare ) , आईएएस (सेवानिवृत्त), 1985 बैच, झारखंड कैडर, को भारत के उपराष्ट्रपति के सचिव के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति अनुबंध के आधार पर, सचिव के पद और वेतन पर, पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी।
खरे ने सार्वजनिक सेवा में अपने विशिष्ट कार्यकाल के दौरान केन्द्र और राज्य सरकारों में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। वह 31 मई, 2018 को भारत सरकार में सूचना एवं प्रसारण सचिव के पद पर शामिल हुए और तत्पश्चात उन्होंने स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता सचिव तथा उच्च शिक्षा सचिव के रूप में कार्य किया।
पूर्व नौकरशाह 1985 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी अमित खरे ( Amit Khare ) मानव संसाधन विकास और सूचना प्रसारण मंत्रालयों में सचिव रह चुके हैं। झारखंड के चाईबासा में 1990 के दशक में वह जिलाधिकारी थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही चारा घोटाले का पर्दाफाश हुआ था। बतौर जिलाधिकारी उनकी ही लिखाई एफआईआर पर चारा घोटाले की जांच शुरू हुई थी, जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्रा सहित कई शीर्ष नेता और अधिकारी दोषी पाए गए थे। लालू प्रसाद यादव तो हाल तक चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में रांची जेल में सजा काट रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में नई शिक्षा नीति 2020 बनाने और सूचना व प्रसारण मंत्रालय में रहते हुए डिजिटल मीडिया नियमों में बदलाव में भी अहम भूमिका निभाई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?