Tuesday, June 23, 2026

Assam, Elections, News, PM Narendra Modi

Bihar:पीएम मोदी बोले- कांग्रेस-राजद से बिहार के सम्मान को खतरा, इन्होंने राज्य की तुलना बीड़ी से कर बिहारियों का अपमान किया 

PM Modi Bihar Visit

 ( ) के   ( में  जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन्हें बिहार के विकास की चिंता नहीं है। यह लोग अब घुसपैठियों की वकालत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार  को बिहार के लिए 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

एयरपोर्ट के बाद पूर्णिया के SSB ग्राउंड में प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और राजद से बिहार के सम्मान के साथ पहचान को भी खतरा है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का विकास कांग्रेस और राजद वालों को पच नहीं रहा है। बिहार जब भी आगे बढ़ता है तब यह लोग अपमान करने में जुट जाते हैं। कुछ दिन पहले ही राजद की सहयोगी कांग्रेस पार्टी बिहार की तुलना बीड़ी से कर रही है। इनलोगों को बिहार से इतनी नफरत है कि इन्होंने बिहार में घोटाले और भ्रष्टाचार करके राज्य की साख को नुकसान पहुंचाई।

उन्होंने आगे कहा,  ‘आप बताइए ऐसी मानसिकता वाले लोग क्या बिहार का भला कर सकते हैं? यह लोग केवल अपनी तिजौरियां भर रहे हैं। ऐसे लोग बिहार का विकास कैसे कर सकते हैं? कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने माना कि कांग्रेस सरकार दिल्ली से चला हुआ 100 पैसा में से 85 पैसा रास्ते में लुट जाता है। पहले लालटेन जलाकर पंजा सारा पैसा रख लेता था और 85 पैसा रख लेते थे। क्या कांग्रेस और राजद की सरकार में आपको मुफ्त पैसा, पांच लाख का मुफ्त इलाज मिल पाता क्या? जिन लोगों ने अस्पताल तक नहीं बनाए क्या वह आपको इतना कुछ दे पाते? कांग्रेस और राजद से बिहार के सम्मान और पहचान को खतरा है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) ने कहा कि आज सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का कितना बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बिहार, बंगाल और असम के लोग अपनी बहन बेटियों के लिए चिंतित हैं इसलिए मैंने लालकिले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है। लेकिन, कांग्रेस और राजद के लोग घुसपैठियों की वकालत कर रहे हैं। उन्हें बचाने में लगे हैं। बेशर्मी के साथ विदेश से आने वाले घुसपैठियों को बचाने के लिए यह लोग नारे लगा रहे हैं। यात्राएं निकाल रहे हैं। यह लोग बिहार और देश के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगाना चाहते हैं।

पीएम मोदी(PM Modi ) ने आगे कहा,  ‘आज पूर्णिया की इस धरती से मैं इन लोगों को एक बात अच्छी तरह समझाना चाहता हूं। यह राजद और कांग्रेस की जमात कान खोलकर मेरी बात सुन लो, जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना, एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है। जो नेता बचाव में खड़े हैं, जो घुसपैठियों को बचा रहे हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि आप कितनी भी ताकत लगा लो, अब हम उन्हें हटाने के लिए काम करते रहेंगे। जो लोग घुसपैठियों की ढाल बनते हैं, वह सुन लें कि इस देश में भारत का कानून चलेगा। भारत में घुसपैठियों की मनमानी नहीं चलेगी। यह मोदी की गारंटी है कि घुसपैठियों पर कार्रवाई होगी और देश इसका अच्छा परिणाम भी देख कर रहेगा। घुसपैठियों के समर्थन में राजद और कांग्रेस वाले जो विषय उछाल रहे हैं, बिहार की जनता उन्हें जल्द ही करारा जवाब देने जा रही है।’

पीएम मोदी(PM Modi ) ने करीब 40 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें मखाना बोर्ड की स्थापना सबसे प्रमुख है। इसके बाद पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं पूर्णिया की गरीब महिलाओं को आवास योजना के तहत घर की चाबी भेंट की। इसके बाद उन्होंने मैथिली में लोगों को प्रमाण कहा। कहा कि मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं कि कोलकाता में मेरे कार्यक्रम के कारण मुझे पूर्णिया आने में देर हुई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ने बजट में बिहार वासियों के लिए बहुत कुछ दिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश और बिहार के लिए इतना कुछ किया है कि आप सभी लोगों को यह सब याद रखना चाहिए। इन्होंने जितना काम किया है, आप सभी लोगों को इन्हें खड़े होकर प्रणाम करना चाहिए। आप सब खड़े हो जाएगा। अब बिहार बहुत आगे जाएगा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ हो गया है। अब देखिए इस क्षेत्र के लोगों को कितना फायदा मिलता है। अब बिहार में तो सब काम कर ही दिया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज पर हमला बोलते हुए फिर से कहा कि 2005 से पहले कोई काम नहीं हुआ था। पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया था। बीच में यह लोग गड़बड़ करने की कोशिश कर रहे थे। अब गड़बड़ करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। यहां पर सब काम हुआ और आगे भी होगा। सीएम नीतीश ने बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाए।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels