Tuesday, June 23, 2026

Accident, News

Madhya Pradesh :इंदौर-एयरपोर्ट रोड पर भीड़ को रौंदते हुए निकला बेकाबू ट्रक, तीन की मौत;कई घायल,ट्रक में लगी आग 

Three killed, several injured as truck runs over people in Indore; vehicle catches fire

   (  ) के   )   एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। एक अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 5 से 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तीन की मौत की पुष्टि कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह भीषण हादसा इंदौर  ( Indore)  के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर के पास हुआ। एक तेज रफ़्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रहे कई लोगों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक कई लोग ट्रक की चपेट में आ चुके थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया।हादसे के बाद मौके पर घायलों का खून व वाहनों के कांच बिखरे पड़े थे।

हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि ट्रक एक किमी तक लोगों को घसीटता हुआ गया है। ट्रक की चपेट में कई रिक्शा और वाहन भी आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।

इंदौर  ( Indore)  के एसीपी अमित सिंह ने अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रक का नंबर MP09 ZP 4069 है। ट्रक खाली था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक नशे में था और हादसे के बाद भी बात करने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक के ब्रेक भी फेल थे। ड्राइवर भी नशे में था। ट्रक के टायर में आग लगने लगी। उसके बाद ट्रक ने जितने लोगों को टक्कर मारी सभी नीचे गिरते चले गए। उसके बाद तीन लोग ट्रक के नीचे आ गए। करीब तीन लोगों की मौत हुई है और 5 से 7 के मरने की आशंका है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक में एक बाइक फंस गई थी। ट्रक लगातार बाइक को रगड़ते हुए चल रहा था, जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया और ट्रक में आग लग गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.