उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों( 16 IAS officers ) का तबादला किया है। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को लखनऊ का मंडलायुक्त बनाया गया है। जबकि लखनऊ के मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब को सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है।
कुल 16 आईएएस अधिकारियों ( 16 IAS officers )की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सुहाल एल. वाई सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चैत्रा वी महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को महानिदेशक आयुष और संजय कुमार खत्री एसीईओ नोएडा को प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को लखनऊ का मंडलायुक्त, बरेली की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्रयागराज का मंडलायुक्त और सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व सीईओ यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी अनामिका सिंह को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया है।
राजेश कुमार द्वितीय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को महानिदेशक पर्यटन, किंजल सिंह महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को परिवहन आयुक्त, ब्रजेश नारायण सिंह परिवहन आयुक्त को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद की जिम्मेदारी मिली है।
16 आईएएस अफसरों( 16 IAS officers ) के बदलाव में आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया को सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बी. चंद्रकला सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व सीईओ यूपी क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी के पद पर तैनाती दी गई है। सचिव चिकित्सा शिक्षा अपर्णा यू को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?