Tuesday, June 23, 2026

Crime, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर अलीगढ़ के युवक योगेंद्र गोस्वामी ने खुद को आग लगाई,बोला- सपा नेता का भाई चाहता है मकान हड़पना

Aligarh's Yogendra Goswami set himself on fire outside Samajwadi Party  office in Lucknow

लखनऊ में गौतमपल्ली स्थित    (  ) दफ्तर के  बाहर  युवक योगेंद्र गोस्वामी ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। वह जेब में पेट्रोल भरी बोतल लेकर आया था। सपा ऑफिस के बाहर ही उसने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।

युवक के आग लगाते ही वहां भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोग दौड़ते हुए आए और आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, आग इतनी तेज थी कि बुझ नहीं पा रही थी। जैसे-तैसे कंबल डालकर आग बुझाई गई। तब तक युवक करीब 80% तक झुलस गया था।

अलीगढ़ के कोतवाली नगर भुजपुरा निवासी योगेंद्र गोस्वामी (48) ने बुधवार दोपहर  समाजवादी पार्टी दफ्तर के सामने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लग ली। लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और गंभीर अवस्था में उनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल युवक को ई-रिक्शा से सिविल अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर है। घटना सपा ऑफिस के बाहर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। वहीं, अखिलेश यादव ने भी घटना को लेकर यूपी सरकार को घेरा है।

एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि योगेंद्र अपने भाई गुड्डू व परिचित महिला सबा के साथ दोपहर 3.30 बजे समाजवादी पार्टी दफ्तर के सामने पहुंचे। गुड्डू व सबा सपा दफ्तर के अंदर चले गए, जबकि योगेंद्र बाहर ही रुक गए। पांच मिनट के बाद उन्होंने सड़क पर ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया और कंबल डाला।

सूचना पाकर पास में ही मौजूद गौतमपल्ली थाने से पुलिस वाले भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने ई-रिक्शा की मदद से गंभीर रूप से झुलसे योगेंद्र को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घायल योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके ही मोहल्ले के रहने वाले तीन सगे भाइयों दानिश, वसीम व नाजिम और मास्टर, जो सट्टेबाजी का काम करते हैं ने उनके 6 लाख रुपये कुछ दिन पहले उधार लिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी उनको गाली देते हैं।

जब योगेंद्र से पूछा गया कि समाजवादी पार्टी  ( Samajwadi Party ) कार्यालय के बाहर आग क्यों लगाई? इस पर उसने कहा- मैंने सपा कार्यालय के सामने इसलिए आग लगाई है, क्योंकि सपा विधायक शमीम अहमद के भाई ठेकेदार हैं। मेरा घर हड़पना चाहते हैं। लखनऊ ट्रेन से परसों आया था। भूखे पेट हूं। सपा कार्यालय आने से पहले योगी आदित्यनाथ और ब्रजेश पाठक के यहां शिकायत दी है। बार-बार शिकायत देता हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मेरी मां की मौत हो गई है। सबा ने मुझे पाला है। वही मेरी बहन है। परसों डीआईजी साहब के यहां गया था।

घटना पर समाजवादी पार्टी  ( Samajwadi Party ) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने के लिए जो कोशिश की है वो बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और युवक को न्याय प्रदान करे। नाइंसाफी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण!

योगेंद्र ने सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को संबोधित पत्र भी लिखा है। इसमें उसने लिखा- मेरे मोहल्ले के रहने वाले शमीम अहमद के बेटे दानू उर्फ दानिश, वसीम, और मास्टर (जो सट्टेबाजी करता है) अक्सर मुझसे जबरन पैसे मांगते हैं। साथ ही दबंगई दिखाते हैं। कई बार वे मुझसे रुपए छीन चुके हैं।

24 मई, 2020 की रात 10.30 बजे दानू, वसीम, नदीम और मास्टर जबरन मेरे घर में घुस आए। गालियां देने लगे और मुझसे 6 लाख रुपए मांगे। जब मैंने पैसे देने से मना किया, तो उन्होंने मुझे लाठी-डंडों से मारा और तमंचा दिखाकर धमकाया।

शोर सुनकर मेरी बहन नूरबानो, शहजाद और मलमान मुझे बचाने आए, तो उन्हें भी मारा-पीटा। दानू और वसीम ने नूरबानो के साथ अश्लील हरकत कर बेइज्जत किया और जान से मारने की धमकी दी। वे लोग बार-बार कहते हैं कि तू हिंदू है, तुझे यहां नहीं रहने देंगे। मौका मिला तो जान से मार देंगे। पुलिस और प्रशासन पर हमारा पैसा चलता है, तुझे झूठे मुकदमों में फंसा देंगे।

इन लोगों का मकसद मुझे भगाना और जबरन मकान पर कब्जा करना है। मैंने पहले भी इनकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं 2020 से लगातार मुख्यमंत्री दरबार और अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देता आ रहा हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस भी मेरी मदद करने की बजाय 2 लाख रुपए रिश्वत मांग रही है।

17 अगस्त, 2025 को जब मैंने फिर से अपने 6 लाख रुपए मांगे और पुलिस को बुलाया, तब भी इन दबंगों ने डंडे-लाठी और पिस्टल दिखाकर धमकाया। कहा कि चाहे जिलाधिकारी या मुख्यमंत्री के पास चले जाओ, तुम्हारी कहीं सुनवाई नहीं होगी।

Aligarh's Yogendra Goswami set himself on fire outside Samajwadi Party  office in Lucknow, said- SP leader's brother wants to usurp the  house

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels