उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तीन मासूम बेटियों का कत्ल कर खुद भी जान दे दी। उसका पति कमरे के बाहर सो रहा था, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बागपत के टीकरी कस्बे की भोजपुरी पट्टी में महिला तेजकुमारी (29) ने अपनी तीन बेटियों गुंजन (7), किट्टो (2) और मीरा (5 माह) की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद ने उसी चुनरी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय उसका पति टूरिस्ट बस का चालक विकास घर के बाहर सोया हुआ था।
बागपत (Baghpat) जिले के एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, विकास दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाने के कारण काफी बार महीनों तक घर नहीं आता था, इसलिए पत्नी तेज कुमारी उसके साथ बच्चियों को लेकर दिल्ली में रहना चाहती थी। उसने विकास से कई बार इस बारे में कहा तो विकास ने आर्थिक स्थिति ठीक होने पर दिल्ली साथ लेकर जाने की बात कही थी।
इसको लेकर विवाद होने के कारण ही तेज कुमारी द्वारा यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। विकास कुमार सोमवार को दो दिन के लिए घर आया था। वह मंगलवार शाम अपने मकान के बाहरी हिस्से में पेड़ के नीचे सो गया था।
विकास ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह नींद से जागकर मकान में अंदर कमरे में जाने लगा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार पत्नी और बच्चों को आवाज लगाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को बुलाया।
दरवाजे के ऊपर रोशनदान से टॉर्च लगाकर अंदर देखा गया। कमरे में तीनों बच्चियों के शव पड़े हुए थे और तेजकुमारी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। पड़ोसी एक किशोर को रोशनदान से कमरे में उतारा गया।
उसने अंदर दरवाजे में लगा ताला तोड़कर दरवाजा खोला। बागपत (Baghpat)पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतारा और चारों के शव बाहर निकाले। घटना का पता चलने पर विकास के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया।
तेज कुमारी ने सबसे पहले चुनरी से गला घोंटकर बड़ी बेटी गुंजन को मार दिया। इसके बाद किट्टो को मारा और फिर सबसे छोटी बेटी मीरा की हत्या कर दी। इसके बाद उसी चुनरी से खुद आत्महत्या की। कमरे में जिस तरह से शव पड़े हुए थे उनको देखकर पुलिस की शुरुआती जांच में ऐसा ही सामने आया है।
विकास और उसके दो भाइयों के मकान भी बराबर-बराबर में बने हुए हैं। परिजनों ने बताया कि विकास ने प्रधानमंत्री आवास योजना से अपने मकान का निर्माण कराया था। उसके बराबर में बड़ा भाई जगपाल और दूसरे भाई बबलू का मकान भी बराबर में स्थित है।
विकास ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी गुंजन मुजफ्फरनगर के शाहपुर गांव में उसकी भतीजी के पास रहकर पढ़ाई करती है। 12 सितंबर को गुंजन का जन्मदिन था। इसलिए ही तेजकुमारी खुद ही स्कूटी पर 8 सितंबर को शाहपुर गई थी और गुंजन को घर लेकर आई थी। तेजकुमारी ने विकास से कहा था कि गुंजन को लाकर जन्मदिन की पहले ही तैयारी कर लेंगे और वह तैयारी में लगे थे मगर उससे पहले ही जिंदगी खत्म हो गई।
बागपत (Baghpat)के टिकरी कस्बे में हुई घटना सवालों के घेरे में है। अक्सर ऐसी घटनाओं में अंदर से कुंडी का लगा मिलना आम बात है, लेकिन अंदर ताला लगाना और फिर वारदात को अंजाम देना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। तेजकुमारी के पति विकास पर भी पुलिस को संदेह है। पुलिस उनसे भी पूछताछ करने की बात कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?