राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग ( Radha soami Satsang Dayal bagh ) के अध्यक्ष डा. विजय कुमार ( Dr. Vijay Kumar ) का बुधवार को आगरा में निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे।उनके परलोक गमन से राधास्वामी मत से जुड़े सत्संगियों में शोक की लहर है।
आगरा में दयालबाग के टेनरी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें छह माह पहले ही सत्संग सभा का अध्यक्ष चुना गया था।
राधास्वामी सत्संग सभा ( Radha soami Satsang Dayal bagh ) के अध्यक्ष डा. विजय कुमार ( Dr. Vijay Kumar ) तीन दिन से अस्वस्थ थे। बुधवार दोपहर ढाई बजे उन्होंने प्रेमनगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वो 84 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से सत्संग सभा से जुडे़ अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। शाम साढे़ चार बजे दयालबाग के टेनरी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। डा. विजय कुमार ने एयर इंडिया में चीफ मेडिकल आफिसर के पद पर अपनी सेवा दी थीं।
बता दें कि पिछले साल 10 नवंबर को सत्संग सभा ( Radha soami Satsang Dayal bagh ) के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रशांत ( Prem Prashant ) का भी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद ही डा. विजय कुमार ( Dr. Vijay Kumar ) को सभा का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हें अध्यक्ष पद संभाले छह माह ही हुए थे। छह माह में सत्संग सभा के दो अध्यक्ष का निधन हो गया है। दयालबाग के मीडिया प्रभारी एसके नैयर ने बताया कि सभा के अध्यक्ष डा. विजय कुमार का दोपहर ढाई बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दयालबाग के श्मशान घाट पर किया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?