आगरा ( Agra ) में जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी(Fatehpur Sikri ) में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। कौरई टोल प्लाजा के समीप आगरा-जयपुर हाईवे पर बरातियों की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूल्हा समेत सात घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। चालक ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए अचानक कट मारा, जिससे बराबर में चल रही कार उसकी चपेट में आ गई।
आगरा ( Agra ) में जयपुर हाईवे पर हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पटना में बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी और राजस्थान के राजसमंद में दुल्हन के आने की, लेकिन हादसे की खबर ने लोगों को झकझोर दिया। मृतकों के परिजन आगरा पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आगरा ( Agra )हादसे में पेमाराम पुत्र गेनाराम, हेमराम पुत्र गेनाराम, तारा देवी पुत्री पेमाराम, और कार चालक प्रवीण कुमार की मौत हुई है। जबकि दूल्हा नैनाराम समेत सात लोग घायल हैं। बताया गया है कि कार में दूल्हा समेत 13 लोग सवार थे। ये सभी राजस्थान के जिला राजसमंद के गांव सरोड के रहने वाले थे। नैनाराम की शादी बिहार के पटना निवासी युवती से तय हुई थी। शनिवार तड़के सभी लोग बरात लेकर पटना जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।कार में सवार ड्राइवर समेत13 लोग अजमेर से बिहार पटना के लिए निकले थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?