किसान आंदोलन को लेकर अब सियासी वार-पलटवार तेज हो गए हैं।कांग्रेस (Congress ) नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ‘खेती का खून‘ शीर्षक से बुकलेट जारी कर केंद्र सरकार को घेरा। इस पर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ( Prakash Javadekar ) ने पलटवार करते हुए कहा-‘आप खेती के खून‘ की बात कर रहे हो, लेकिन 1984 के सिख नरसंहार का क्या?
जावडेकर ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह भी पूछा कि-1984 में दिल्ली में 3000 सिख जिंदा जलाए गए थे, क्या वह जनसंहार नहीं था? कांग्रेस राज में लाखों किसानों ने खुदकुशी की, क्या तब उनके शरीर में खून नहीं था?
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ( Prakash Javadekar )ने कहा कि कांग्रेस किसानों की समस्या का समाधान नहीं चाहती है। कांग्रेस नहीं चाहती कि किसान नेताओं और सरकार के बीच बातचीत हो। यही कारण है कि वह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सवालों से भाग खड़े हुए है। दरअसल, कांग्रेस के पास सवालों के जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे प्रमुख पार्टी है, उसके अध्यक्ष नड्डा जी ने सवाल क्या पूछे। राहुल गांधी भाग गए।
अगर प्रश्नों का उत्तर नहीं पता तो अपनी असफलता कबूल करनी चाहिए।उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी चीन के मसले पर जवाब क्यों नहीं देना चाहते हैं।
अंत में जावड़ेकर ( Prakash Javadekar )ने कहा- “कांग्रेस की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस उनकी निराश का प्रदर्शन है। चीन पर जवाब क्यों नहीं देते? अरुणाचल की भूमि जो चीन के कब्जे़ में गई किसने दी? एयर स्ट्राइक पर सवाल कौन पूछ रहा था? सवल तो बहुत है। नड्डा जी ने पूछा तो जवाव नहीं आपके पास और इसलिए आप भाग रहे है। लेकिन कांग्रेस का ये खेल नहीं चलेगा। हमारी चर्चा किसानों से जारी है और हमें विश्वास है सफल भी होगी ।”
इससे पहले राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि कानूनों पर ‘खेती का खून तीन काले कानून’ नाम से बुकलेट जारी की। खेती में एकाधिकार का सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज तक कृषि क्षेत्र का फायदा किसानों और मजदूरों को मिलता था। एक ढांचा था जिसमें मंडिया, आवश्यक वस्तु अधिनियम व अन्य कानून शामिल थे। नए कृषि कानून से तीन-चार लोगों के हाथों में देश की पूरी खेती का ढांचा चला जाएगा। देश को सिर्फ कुछ लोग चला रहे हैं। चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
‘


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत