भारत की ऑस्ट्रेलिया( India vs Australia ) के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत( Rishabh Pant ) ने इस ऐतिहासिक जीत को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा पल करार दिया। पंत ने पांचवें दिन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नाबाद 89 रन बनाए, जिससे भारत ने तीन विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।
भारत ने वन-डे और टी-20 श्रृंखला में भी नहीं खिलाया था। इसके अलावा टेस्ट श्रृंखला के शुरू में भी उन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने सिडनी में 97 रन की जोरदार पारी खेली और फिर यहां अपना जलवा दिखाया। इस खब्बू बल्लेबाज ने मैच के बाद कहा, ‘यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा क्षण है और मुझे खुशी है कि जब मैं नहीं खेल रहा था तब भी सहयोगी स्टाफ और मेरे साथियों ने मेरा समर्थन किया।’
पंत ( Rishabh Pant ) ने कहा, ‘यह स्वप्निल श्रृंखला रही। टीम प्रबंधन ने हमेशा मेरा साथ दिया कि मैं मैच विजेता हूं और तुम्हें टीम के लिए मैच जीतने हैं। मैं हर दिन यही सोचता रहता हूं कि मैं भारत के लिए मैच जीतना चाहता हूं और आज मैंने ऐसा किया।’
पिच पर पड़ी दरारों के बारे में पंत’ ( Rishabh Pant )ने कहा, ‘यह पांचवें दिन की पिच थी और गेंद थोड़ा टर्न ले रही थी। मुझे लगता है कि मैंने अपने शॉट खेलने में अनुशासन दिखाया।’ मैन ऑफ द मैच ऋषभ पंत को अग्रवाल से पहले भेजने का मतलब साफ था कि भारत जीतने का प्रयास करेगा। तीसरे सत्र में कुछ समय तक संभलकर खेलने के बाद उन्होंने हाथ खोलने शुरू किए।
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने से स्तब्ध हैं। उन्होंने मंगलवार के कहा कि हमने इस झटके से बड़ा सबक सीखा है कि भारतीय टीम को कभी भी कमतर नहीं आंकना है।
विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई कर रहे अंजिक्य रहाणे ने कहा कि यह जीत हमारे लिए काफी मायने रखती है। मैं नहीं जानता कि इसका कैसे वर्णन करना है लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने एडीलेड टेस्ट के बाद जज्बा और प्रतिबद्धता दिखाई। मुझे वास्तव में प्रत्येक खिलाड़ी पर गर्व है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?