ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वेबसीरीज़ ‘तांडव’ (‘Tandav’ ) में अब बदलाव होगा। सीरीज के कंटेंट पर विवाद उठने के बाद निर्माताओं ने ऐलान किया है कि वे इसमें बदलाव करने वाले हैं। गौरतलब है कि यह वेबसीरीज़ 15 जनवरी को शुरु हुई थी और उसके बाद से ही इसे लेकर तमाम तरह के विवाद शुरु हो गए। आम लोगों के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी इस पर एतराज़ जताते हुए कहा था कि इससे धार्मिक और भावनाएं भड़कती है। वेब सीरीज ‘तांडव’ (‘Tandav’ ) को लेकर इसके निर्माताओं ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। निर्माताओं ने कहा कि सीरीज पर उठे विवादों के बाद लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए हम इसमें बदलाव करेंगे।
अब निर्माताओं ने ऐलान किया है कि वे इसमें जरूरी बदलाव करने को तैयार है। तांडव के निर्माता-निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने ट्वीट कर कहा है कि वे इसमें जरूरी बदलाव करेंगे। उन्होंने इस सिलिसले में सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देश और सलाह के लिए शुक्रिया भी कहा है।
इस सीरीज को लेकर बढ़ते हुए विवाद को देखते हुए इसकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि उनका किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। इस बयान में कहा गया कि, ‘हम देशवासियों की भावनाओं का बहुत सम्मान करते हैं। हमारी किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय की धार्मिक भावनाओं या धार्मिक आस्थाओं को आहत करने या किसी संस्था, राजनीतिक दल या व्यक्ति (जीवित अथवा मृत) को अपमानित करने का कोई इरादा नहीं था।’
बयान में आगे कहा कि, ‘तांडव की पूरी यूनिट ने वेब सीरीज को लेकर जताई गई चिंताओं पर ध्यान देने के लिए इसमें बदलाव करने का फैसला किया है। अगर सीरीज से किसी व्यक्ति की भावनाएं गैर-इरादतन आहत हुई हैं तो हम एक बार फिर माफी मांगते हैं।’ शो की टीम ने इस मामले में मार्गदर्शन और समर्थन के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय का आभार जताया।
ध्यान रहे कि तांडव ‘Tandav’ को लेकर कई राज्यों में निर्माताओं और अभिनेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थीं। एफआईआर में निर्माता-निर्देशक के अलावा अभिनेता और इस सीरीज को प्रसारित करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो के इंडिया हेड को भी आरोपी बनाया गया है। लखनऊ में दर्ज एफआईआर में हिंदू देवी-देवताओं का मज़ाक़ उड़ाने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) January 19, 2021
‘


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?