उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में 12 सीटों पर हो रहे विधान परिषद चुनाव ( UP MLC ) के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सभी 10 व सपा के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। दरअसल, निर्दलीय उम्मीदवार महेश चंद्र शर्मा का नामांकन खारिज कर दिया गया। शर्मा के नामांकन पत्र में आवश्यक 10 प्रस्तावक नहीं थे। इसके साथ ही यह सुनिश्चित हो गया है कि मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी अत: गुरुवार 21 जनवरी को सभी प्रत्याशियों के औपचारिक निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी।
निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को विधान परिषद ( UP MLC ) के निर्दलीय प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा ने नामांकन किया था लेकिन नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इस तरह अब बारह उम्मीदवार मैदान में है और इतनी ही सीटों पर चुनाव होना है।उन्होंने बताया कि शर्मा का नामांकन इसलिये रद्द हो गया क्योंकि उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं थे और न ही उन्होंने शुल्क भुगतान की रसीद जमा की थी ।
बता दें कि सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक सपा के दो, भाजपा के विधान परिषद ( UP MLC ) के लिये दस व एक निर्दलीय महेश चंद्र शर्मा सहित 13 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। महेश के पास दस प्रस्तावक न होने के कारण उनका नामांकन निरस्त होना भी कल ही तय हो गया था। महेश शर्मा ने गत नवंबर में राज्यसभा की दस सीटों पर हुए चुनाव में भी नामांकन दाखिल किया था। उस समय भी प्रस्तावक न होने के कारण उनका नामांकन निरस्त किया गया
सोमवार को ही भाजपा के दस उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानमंडल के टंडन हॉल पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इनमें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति और कुंवर मानवेंद्र सिंह शामिल रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?