उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सोनभद्र ( Sonbhadra ) में एनटीपीसी (NTPC)शक्तिनगर के सीनियर जनरल मैनेजर (वरिष्ठ महाप्रबंधक) प्रभात कुमार बरनवाल( Prabhat Kumar Barnwal )ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या (suicide ) कर ली। शव सोमवार की सुबह फांसी के फंदे से लटकता मिला।
प्रभात बरनवाल एनटीपीसी(NTPC) टाउनशिप में नगर प़शासन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह विन्ध्यवासनी कालोनी वाराणसी के मूल निवासी थे।
बरनवाल यहां के आवास सेकेण्ड सी 73 में पत्नी और छोटे बेटे के साथ रहते थे। सोमवार की भोर अपने पत्नी व छोटे बेटे के रूम की आगे से सिटकनी बन्द कर दी। इसके बाद ड्राइंग रुम में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सुबह पत्नी बच्चे उठे तो उनका कमरा बाहर से बन्द था।
परिजनों के आवाज देने के बाद भी जब कोई सुगबुगाहट नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से आशंकित होकर अपने इष्ट मित्रों को फोन किया। परिचित मौके पर पहुंचे और पत्नी व बेटे के कमरे की सिटकनी खोली। लोग ड्राइंग रूम में पहुंचे तो बरनवाल का शव पंखे से लटका देख कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और परियोजना अधिकारी पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजीवनी चिकित्सालय में रखवा दिया है।
प्रभात कुमार बरनवाल एनटीपीसी (NTPC)(National Thermal Power Corporation ) में इसी महीने नगर प्रशासन से हटाकर प्लान्ट में भेजे गये थे। थाना प़भारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नही मिला है। आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है। वाराणसी में रहने वाले स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जानकारी होने के बाद परिजन भी शक्तिनगर पहुंच रहे हैं। आवास में पत्नी व छोटा बेटा उनके साथ रहते थे। छोटा बेटा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?