तेलंगाना कांग्रेस पार्टी ( TPCC ) प्रचार कमेटी की चेयरपर्सन, पूर्व सांसद व अभिनेत्री विजयशांति( Vijayashanti ) ने रविवार को कांग्रेस (Congress )पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही दिल्ली में भाजपा ( BJP ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। इस मौके पर विजयशांति के साथ तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद थे। विजयशांति कल सोमवार को भाजपा में शामिल होंगी।
इससे पहले विजयशांति( Vijayashanti ) ने टीपीसीसी प्रचार कमेटी की चेयरपर्सन के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बावजूद प्रदेश नेतृत्व से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने से वह नाराज चल रही थीं। इससे वह कांग्रेस के कार्यकलापों में एक्टिव नहीं थी और पार्टी की बैठकों में भाग नहीं ले रही थीं।
विजयशांति ( Vijayashanti )को दक्षिण भारतीय सिनेमा (मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा) का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। विजयशांति ने अपना राजनीतिक करियर बीजेपी के साथ ही शुरू किया था,1997 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेकर सक्रिय राजनीति में पहला कदम रखा था। तेलंगाना को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने के आंदोलन के दौरान विजयशांति की केसीआर और उनके राजनीतिक दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से काफी अच्छे संबंध थे। 2009-2014 के आम चुनावों में उन्होंने टीआरएस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और मेडक से सांसद चुन कर आई थीं।
तेलंगाना आंदोलन के चरम पर विजयशांति ( Vijayashanti )ने अपनी पार्टी बना ली थी, जिसका नाम तेलंगाना क्षेत्रीय पार्टी बना था। हालांकि यह पार्टी ज्यादा दिनों तक अस्तित्व में नहीं रहीं. साल 2009 में टीआरएस के टिकट पर मेडक संसदीय सीट से लोकसभा सांसद चुनी गई विजयशांति ने 2014 में पार्टी से अलग रास्ता चुन लिया. इसी साल उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?