प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) आगरा मेट्रो के निर्माण ( Agra Metro Project ) की वर्चुअल शुरूआत सोमवार को करेंगे। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, यूपीएमआरसी को आगरा में ताजमहल से जामा मस्जिद के बीच छह किमी लंबे प्राथमिकता सेक्शन पर काम शुरू करना है। इस बीच आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप पुरी मौजूद रहेंगे।
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट ( Agra Metro Project )का आठ मार्च 2019 को प्रधानमंत्री ने ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास किया था। अब यहां सिविल वर्क हम शुरू कर रहे हैं। इस दौरान एक कार्यक्रम 15वीं पीएसी बटालियन, परेड मैदान में रखा गया है। इसमें प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से शिरकत कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री के अलावा केंद्रीय समाज कल्याण राज्यमंत्री जीएस धर्मेश, केंद्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री उदयभान सिंह, सांसद एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सदस्य हरिद्वार दुबे के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह प्राथमिकता सेक्शन ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच प्रस्तावित 14 किमी लंबे कारीडोर का भाग है। यह कारीडोर ताज पूर्वी गेट, बसई, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा फोर्ट, जामा मस्जिद, मेडिकल कालेज, आगरा कालेज, राजा की मंडी, आरबीएस कालेज, शास्त्रीनगर, गुरू का ताल, सिकंदरा को जोड़ेगा। इसमें 7.6 किमी हिस्सा भूमिगत और 6.4 किमी हिस्सा ओवरहेड होगा। छह किमी लंबे प्राथमिकता सेक्शन में तीन स्टेशन ताजमहल, आगरा फोर्ट, जामा मस्जिद भूमिगत बनाए जाएंगे।
कुमार केशव ने बताया कि आगरा में दो कारीडोर बनाए जाने हैं। इनकी कुल लंबाई 29.4 किमी है। दूसरा कारीडोर आगरा छावनी से कालिंदी विहार के बीच बनेगा जिसकी लंबाई 15.4 किमी है। यहां 14 स्टेशन होंगे। दूसरा कारीडोर आगरा कैंट, सदर बाजार, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरिपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज क्रासिंग, कमला नगर, रामबाग़, फ़ाउंडरी नगर, आगरा मंडी और कालिंदी विहार को जोड़ेगा। दोनों कारीडोर पर यूपीएमआरसी को कुल 8,379.62 करोड़ रुपए खर्च करने हैं।
इन कारीडोर से आगरा की 26 लाख की आबादी लाभ लेगी। ्हर साल आगरा आने वाले लगभग 60 लाख पर्यटक भी शहर में विश्वस्तरीय मेट्रो सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। आगरा मेट्रो ( Agra Metro )के कॉरिडोर्स इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं कि शहर के 4 प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, कॉलेजों, प्रमुख बाजारों और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ा जा सके।
रविवार दोपहर प्रबंध निदेशक ने पीएसी ग्राउंड में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जल्दी तीन स्टेशनों का टेंडर होने जा रहा है। इसका प्रस्ताव बनाकर यूरोपियन बैंक को भेज दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?