आम आदमी पार्टी की सत्ता में आने से पहले इसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के लिए कांग्रेस और भाजपा दोंनो अछूत थी, लेकिन अब स्थिति बदल गयी है।कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर सत्ता में आये केजरीवाल को अब कांग्रेस के साथ गठबंधन एंव उसका समर्थन लेने देने से कोई भी गुरेज नहीं है। अब वह कह रहे हैं कि भाजपा को छोड़कर किसी को भी समर्थन दे सकते हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौसम की तरह अपना मिजाज बदलते रहते हैं। कभी कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर दिल्ली में उसका समर्थन न लेने के लिए अपने बच्चों की कसम सरेआम खाने वाले केजरीवाल को अब सत्ता मिलने के बाद न तो वह कसम याद है और न ही वह कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ कुछ बोलने को तैयार हैं।
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए ऐन वक्त तक एड़ी चोटी का जोर लगाकर कांग्रेस के साथ जाने को आतुर अरविंद केजरीवाल के तेवर अब बदल गये हैं अब उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनावों के बाद अगर भाजपा के अलावा किसी भी दूसरे दल का प्रधानमंत्री बना तो हम उसे समर्थन देंगे। गुरूवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने यह बात कही थी। अब उन्हें कांग्रेस सहित उन्हें किसी पार्टी से कोई गुरेज नहीं है, अब सिर्फ उनकी लिस्ट में भाजपा बची है जिसको छोड़कर वह किसी का समर्थन करने को तैयार हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?