देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारूति सुजुकी ने यह संकेत पहले ही दे दिया था कि डीजल कारों में उसकी रूचि खत्म हो रही है। अब कंपनी ने कहा है कि वह डीजल चलित कारों का निर्माण फिलहाल बंद करने जा रही है। अगले वर्ष पहली अप्रैल से वह डीजल कारों की बिक्री नहीं करेगी।
अगले वर्ष पहली अप्रैल से ही देश में सिर्फ बीएस-6 मानकों पर खरा उतरने वाले वाहनों की बिक्री नियम का लागू होना भी इस फैसले के पीछे एक वजह है। कंपनी का कहना है कि भविष्य में डीजल कारों का फिर से निर्माण करना है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बीएस-6 के दौर में डीजल वाहनों की मांग किस तरह की रहती है।
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर वह भविष्य में डीजल कारें बनाती भी है, तो 1,500 सीसी क्षमता के इंजन वाले वाहन ही बनायेगी सालाना वित्तीय परिणाम की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मारूति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने एलान किया, ‘कंपनी अप्रैल, 2020 से डीजल कारों का निर्माण नहीं करेगी। लेकिन बीएस-6 मानक लागू होने के बाद अगर हमें लगता है कि डीजल कारों की मांग है, तो हम बहुत ही कम समय में डीजल कारों को दोबारा लांच कर सकते हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत