केरल में लोकसभा चुनाव का शोर 23 अप्रैल को मतदान के बाद पूरी तरह थम गया है और अब सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशी सोशल मीडिया में चली एक मुहिम के बाद चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टरों, बैनरों, पेन्टिंग से रंगी पुती दीवारों को साफ करने की मुहिम में जुट गये हैं। केरल में इस मुहिम की शुरूआत एर्नाकुलम से हुयी थी, लेकिन अब पूरे केरल में राजनैतिक दलों के लोग जुटे हुए हैं।केंद्र सरकार ने मंत्री और एर्नाकुलम से भाजपा उम्मीदवाद केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस भी दीवारें को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं साथ में उनके कार्यकर्ता समर्थक भी इसी मुहिम में जुटे हुए हैं। लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार राजीव भी अपने समर्थकों के साथ इस मुहिम की अगुवाई कर रहे हैं।
केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव खत्म होने के साथ ही कुछ प्रत्याशियों ने स्वच्छता की दिशा में सराहनीय पहल की है।
चुनावी मैदान में विरोधी पार्टियों की खिंचाई करने वाले इन प्रत्याशियों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर राज्य में सफाई अभियान शुरू किया है। अभियान में सभी दलों के प्रत्याशी शामिल हैं। इन प्रत्याशियों ने चुनाव संबंधित सामग्री की रीसाइकलिंग करने समेत उन दीवारों को भी साफ सुथरा बनाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है जिन पर राजनीतिक दलों के पर्चे और पोस्टर चस्पा किये गये थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?