
मथुरा में गोवर्धन की परिक्रमा देने जा रहे साधुओं के दल से शरारती युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी, विरोध करने पर उन्होंने साधुओं के कपड़े फाड़ दिये। पीड़ित साधुओं ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
साधु गदाधर दास द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार 26 अप्रैल की रात करीब 10 बजे श्रीकृष्णा चैतन्य आश्रम से वह अन्य साधु हरी दास, महेंद्र दास, छबील कृष्ण दास, रवींद्र दास, नारायण दास, हरेकृष्णा दास आदि के साथ गोवर्धन परिक्रमा को निकल रहे थे कि तभी स्कूटी सवार चार शरारती युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी, इसके बाद युवक पास ही बने मकान में अपनी स्कूटी खड़ी कर पुनः आ गये और साधुओं के साथ मारपीट की।
आरोप है कि युवकों ने साधुओं के कपड़े फाड़ दिये और मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिस में शिकायत करने पर पुनः मारने की धमकी देकर आरोपी युवक भाग खड़े हुए। पीड़ित गदाधर दास व अन्य साधुओं ने चारों युवक के खिलाफ तहरीर दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?