भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के असमायिक निधन के बाद रिक्त हुई उत्तरी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन मुख्य दलों के प्रत्याशी पहुंचे। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन के चलते शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाला एमजी रोड पूरी तरह जाम रहा। अंतिम दिन करीब 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
सोमवार को शहर के मुख्यमार्ग पर शोर था और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का मतदान देख चुका शहर का एक भाग फिर से चुनावी माहौल की सरगर्मी में आ गया है। वैश्य वर्ग का मुख्य गढ़ माने जाने वाले उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लिए लड़ाकें सारी तैयारी कर चुके हैं। अंतिम दिन नामाकंन पत्र दाखिल करने पहुंचे सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ दमखम दिखाने की पुरजोर कोशिश की। भाजपा का अभेद गढ़ और वैश्यों का मुख्य क्षेत्र माने जाने वाले इस क्षेत्र के लिए कांग्रेस और गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। रविवार को प्रसपा ने भी अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया था लेकिन भाजपा ने अपने पत्ते आखिरी वक्त पर खोला। देर रात भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद से चुनावी सरगर्मी को और हवा मिल गई। सोमवार सुबह सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।
नामांकन प्रकिया के अंतिम दिन करीब 20 प्रत्याशियों ने पत्र दाखिल किये। भाजपा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा, गठबंधन प्रत्याशी सूरज शर्मा और प्रसपा प्रत्याशी दिलीप बघेल ने अपने पत्र दाखिल किये।
तपती दोपहर, भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से बेहाल शहरवासियों को आज जाम ने भी खूब रुलाया। नामांकन के चलते एमजी रोड पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें खड़ी रहीं। स्कूल की छुटटी का जब समय हुआ तो जाम का हाल और भी बुरा हो गया।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?