आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार को सुरक्षा कर्मियों ने गो- तस्करों को पकड़ लिया। वे कंटनेर में गोवंश भरकर ले जा रहे थे, पुलिस ने तीन तस्करों को गिरतार कर उनसे तमंचे बरामद किये, साथ ही कंटेनर से 27 सांड़ मुक्त कराये।लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कंटेनर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। टोल प्लाजा पर कंटेनर में से गोवंश की आवाज आने लगी, टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने शक होने पर उन्हें रोका और पुलिस को सूचना दी। थाना फतेहाबाद पुलिस पहुंची तो कंटेनर में सवार तीन गोतस्कर भागने लगे। पुलिस व टोल प्लाजा के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया, उन्होंने अपने नाम जमीलुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी भोजपुर मुरादाबाद और दानिश व तैयब पुत्र मतलूब निवासी शाहपुर मुजफरनगर बताये। पुलिस ने इनसे तीन तमंचे और कारतूस बरामद किये। कंटेनर में सांड़ों को पुलिस ने एक्सप्रेस वे के पास यमुना के जंगल में छुड़वा दिया। इंस्पेक्टर फतेहाबाद कुशलपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों के खिलाफ गो तस्करी अधिनियम, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकद्मा दर्ज किया है, उन्हें कोर्ट में पेश किया जायेगा।
तस्करों के कंटेनर पर बस का नंबर मिला है, पुलिस को आशंका है कि वे हर बार नंबर प्लेट बदलकर कंटेनर को ले जाते थे ताकि पकड़ में न आ सके, इसीलिए उनके खिलाफ मुकद्मे में धोखाधड़ी की धारा बढ़ाई है। गिरतार शातिरों ने पुलिस को बताया कि वे मथुरा और आगरा से गोवंश को अवैध कटान के लिए यूपी के बस्ती और बिहार ले जाते हैं।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?